देखा देखा जंगल झाड़ी नदी पहाड़ी...बस्तरिहा हल्बी गीत

जिला-बस्तर छत्तीसगढ़  से किरण यादव हमारे सीजीनेट सुनने वाले सभी श्रोताओ को बस्तर की सुंदरता पर उनकी स्वरचित एक हल्बी गीत सुना रहे हैं:
देखा देखा जंगल झाड़ी नदी पहाड़ी-
हायरे सुन्दर देखा मचो बस्तर माटी-
हायरे सुन्दर देखा मचो बस्तर माटी-
खाले भवर घाटी देखा उपरे लोहा माटी देखा-
खाले भावर घाटी देखा उपरे लोहा माटी देखा – चारो खुंट गाँव संग देखा रौतेला का नाम   CS

Posted on: Jun 17, 2020. Tags: BASTAR CG HALBI SONG KIRAN YADAV

आदिवासी अपने बच्चों को पढ़ाना तो चाहते हैं, लेकिन पैसे नहीं होने की वजह से पढ़ा नहीं पाते हैं...

ग्राम पंचायत लहरी, तालुका- भामरागढ़, जिला- गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से मोहन यादव के साथ माडिया समाज के विद्यार्थी लालसू पोलो अपने क्षेत्र में आदिवासियों के पिछड़ेपन के कारण से अवगत करा हैं| वह कह रहे हैं, उनके क्षेत्र में बहुत परेशानियां है | उनके इलाके के आदिवासी अपने बच्चों को पढ़ाना तो चाहते हैं और खूब आगे भी बढ़ाना चाहते है, लेकिन क्षेत्र के लोगों की आर्थिक स्थिति इतनी बेहतर नहीं होती है, कि वह अपने बच्चों को पढाई करा सकें | पैसों की कमी क्षेत्र के आदिवासियों के पिछड़ेंपन का मुख्य कारण है | आदिवासी साथी इस प्रकार की और भी समस्याओं से जूझ रहे हैं: संपर्क- 7588765670. (169817) NP

Posted on: Jun 17, 2020. Tags: MH LALSU POLO MOHAN YADAV

विकलांग पेंशन के लिये आवेदन देते हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही, पहले मिलता था अब नहीं मिल रहा... ...

ग्राम कुस्परी, तहसील-चुरहट, थाना-कवर्जी, ब्लॉक और जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से श्याम बहादुर पटेल बता रहे हैं कि उनको विकलांग पेंशन नहीं मिल रही है, इससे पहले उनको पेंशन मिलती थी, इस संबंध में उन्होंने कई बार आवेदन किया है लेकिन कारवाही नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9752254932. सेकेट्री@9584984653. (AR)

Posted on: Jun 16, 2020. Tags: HANDICAPPED MP PENSION SHYAM BAHADUR YADAV SIDHI SONG VICTIMS REGISTER

निमिया के डरिया मईया, बनल बा झुलनवा...देवी गीत-

जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से ओमप्रकाश यादव एक देवी गीत सुना रहे हैं:
निमिया के डरिया मईया-
बनल बा झुलनवा-
मईया मोरी झूली लेतू न-
आई के हाँ झुलानवा-
मईया मोरी झूली लेतू न-
दुर्गा तू झूली लेतू-
लक्ष्मी तो झूला तू... (AR)

Posted on: Jun 16, 2020. Tags: BALRAMPUR CG OMPRAKASH YADAV RELIGION SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : लू से बचने का घरेलू उपाय-

ग्राम पंचायत-मंगडौर, तहसील जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जयप्रकाश गर्मी के दिनों में लू से बचने के उपाय बता रहे हैं, यदि किसी को लू लग जाये तब एसी स्थिती कच्चे आम को उबालकर ठण्डा कर पानी में मिसलकर हल्का नमक और काली मिर्च मिलाकर सेवन करने से लू से आराम मिल सकता है| संपर्क नंबर@9179620567. (AR)

Posted on: Jun 16, 2020. Tags: HEALTH JAYPRAKASH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »