आवास और शौचालय के लिये कई बार आवेदन दे चुका हूँ, सुनवाई नहीं हो रही है...मदद करें-

ग्राम-बरेती कला, पोस्ट-अमगवा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दयासागर कुसवाहा बता रहे हैं वे देख नहीं सकते हैं, दृष्टिबाधित हैं, उनका कहना है किसी विकास योजना का लाभ नहीं मिलता है, इसके लिये कई बार सी एम हेल्पलाइन में आवेदन कर चुके हैं, अधिकारियों के पास आवेदन कर चुके हैं कि उनके घर शौचालय नहीं है, शौच के लिये 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, घर मिट्टी बना है जो बारिस में आधा गिर चुका है, जिससे दिक्कत हो रही हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर आवास और शौचालय बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9752938850. तहसीलदार@9993444875, सेकेट्री@9755328595. (170363) (AR)

Posted on: Jul 04, 2020. Tags: DAYASAGAR KUSWAHA MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

पंचायत में काम नहीं मिल रहा है, रोजगार दिलाने में मदद करें...

ग्राम पंचायत-कोटवा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश गाँव में लोगो की समस्या से अवगत करा रहे हैं, निवासी कमल राय और अनिल बता रहे हैं कि वे काम करने के लिये बाहर गये थे लेकिन लॉकडाउन के कारण गाँव वापस आ गये हैं, उनकी समस्या हैं कि गाँव में उन्हें काम नहीं मिल रहा है, इसके लिये उन्होंने पंचायत में निवेदन किया था लेकिन काम नहीं मिला है और सरकार द्वारा दिया जाने वाला 1 हजार रुपये खाते में नहीं आया है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पंचायत में काम दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9109784723. CEO@9407803480. (170356) (AR)

Posted on: Jul 04, 2020. Tags: JAGDISH YADAV MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

मेरे पास कच्चा मकान है, बारिश में पूरा गिला हो जाता है, बच्चो को सांप बिच्छु के काटने का खतरा है...

ग्राम-चौकिहा, पंचायत-डभौरा, ब्लॉक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुरेंद्र कुमार यादव बता रहे हैं कि वे बहुत गरीब है उनके पास रहने के लिए कच्चा मकान है जो बरसात के दिनों में पूरा घर गिला हो जाता है और घर के बच्चो को साफ बिच्छु से खतरा रहता है जमीन में रहना पड़ता है इसलिए वे मदद के लिए विनती कर रहे है कि उनको प्रधानमंत्री आवास योजना में मेरा नाम जोड़ा जाये मेरा नाम छोड़ दिया गया है | इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके प्रधानमंत्री आवास योजना में जोड़ा जाए : संपर्क@9755171515, C.E.O@9407803480. (170716) NM

Posted on: Jul 04, 2020. Tags: HOUSE PROBLEM REWA MP SONG SURENDR KUMAR YADAV VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : नीम का खेती और औषधि के रूप में प्रयोग-

ग्राम-डभौरा, ब्लॉक-जवा, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से विवेचना नीम का खेती में महत्वों के बारे में बता रही हैं, नीम को आज का पेड़ नए युग का अवतार, अद्भुत पेड़, जीवाणु नाशी, कीटाणु नाशी, अमृत वृक्ष कहा गया है | एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि‍ के रूप में जाना जाता है। यह स्वाद में भले ही कड़वा हो, लेकिन इससे होने वाले लाभ अमृत के समान होते हैं। वैसे तो नीम के पास आपकी हर समस्या का इलाज है | अभी खेती में हो रहे रसायनों के दुस्प्रयोग से बचाव के लिए नीम एक अच्छा विकल्प है | नीम जमीन की उपजाऊ शक्ति को बढ़ाता है साथ ही नीम कई बीमारियाँ केंसर आदि से लड़ने में भी सहायक है, अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: विवेचना@9179685640.

Posted on: Jul 03, 2020. Tags: VIVECHANA REWA MP

आवास के लिए पहले सर्वे हुआ था, लेकिन अभी तक नहीं बना है, कृपया मदद करें...

ग्राम- चौन्किहा, पंचायत-डभौरा, ब्लाक- जवा, जिला- रीवा (मध्यप्रदेश) से लवलेश कुमार यादव अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं | उनका आवास के लिए सर्वे हुआ था, लेकिन अब तक आवास नहीं बना है | उनका खुद का मकान नहीं है, वह बहुत गरीब हैं और कई बार आवेदन कर चुके हैं, फिर भी उनका नाम नहीं आ रहा है | इसलिए उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, ताकि साथी बड़े अधिकारीयों से बात कर उनकी समस्या को सुलझाने में सहयोग कर सकें, कृपया उनकी मदद करें: संपर्क- CEO@9407803480. रोजगार सहायक@7898070744. लवलेश यादव@9753159715.

Posted on: Jul 03, 2020. Tags: LAVLESH YADAV AWAS PROBLEM REWA MP

« View Newer Reports

View Older Reports »