प्रेमी बनकर प्रेम से ईश्वर के गुण गाया कर...भजन गीत

ग्राम-भरदाकला, जिला-बालोद (छत्तीसगढ़) से भान साहू एक भजन गीत सुना रही हैं:
प्रेमी बनकर प्रेम से ईश्वर के गुण गाया कर-
मन मंदिर में गफिला झाड़ू रोज लगाया कर-
सोने में तू रात गंवाई दिन भर करता पाप रहा-
इसी तरह बरबाद तू बंदे होता अपने आप रहा-
प्रातः काल उठ प्रेम से सतसंगत में जाया कर-
दुखिया पास पड़ा है तेरे तूने मौज उड़ाई तो क्या-
भूखा प्यासा पड़ा पडोसी तूने रोटी खाई तो क्या...

Posted on: Feb 25, 2018. Tags: BHAN SAHU SONG VICTIMS REGISTER

बेडा कैसी पार होई रे, जिन्दगी सुधार होई रे...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-भरदाकला, जिला-बालोद (छत्तीसगढ़) से भान साहू एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही है:
बेड़ा कैसी पार होई रे जिन्दगी सुधार होई रे-
नहीं ये मजदार म नहीं है खौवया-
झेला ख़तवार सौंपे अपने दिखैया-
और कौनो सवार होई रे-
जाति पाती भाषा म बटे गए सबोजन-
बन गए भाई के दुश्मन-
ये म अब सुधार होई रे-
बेडा कैसी पार होई न...

Posted on: Feb 23, 2018. Tags: BHAN SAHU SONG VICTIMS REGISTER

नदिया भी सुन्दर समुंदर भी सुंदर...लोक गीत

ग्राम-तिल्दा, जिला-धमतरी (छत्तीसगढ़) से कमलेश मंडावी अपने संगीत मंडली के सांथ एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं :
नदिया भी सुन्दर समुंदर भी सुंदर – सबसे प्यारी माँ हमारी भारत माँ – जमीन के ऊपर आकास भी सुंदर – जंगल भी सुंदर पहाड़ी भी सुंदर – छोटे से गाँव वो भी है सुंदर – सबसे सुंदर गाँव हमारी भारत माँ...

Posted on: Feb 09, 2018. Tags: BHAN SAHU SONG VICTIMS REGISTER

डैम बनाकर हम आदिवासियों की ज़मीन ले ली, लेकिन सरकार मुआवजा भी नहीं दे रही है...

ग्राम-बंधावह, थाना-सिकेटपल्ली, जिला-सुंदरगढ़ (उड़ीसा) से जीतभान कंडौर बोल रहे हैं कि उनके गाँव से 3 किलोमीटर दूर मूसापूस गाँव है वहां पर 2012 से रुकड़ा डेम का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ और 2016 में निर्माण कार्य समाप्त हो गया इस डेम से 4 गाँव क्षतिग्रस्त है गाँव के निवासियों ने विरोध किया जिस परजेल भेज दिया गया जिस पर उन्हें अपने घर से सामान बेचकर बेल कराया गया भूमि का पट्टा होने के बाद भी सरकार क्षतिपूर्ति नही दे रही है कृपया इन अधिकारियों से बात कर के मदद करें कलेक्टर@9776997860, सब कलेक्टर@7750023978. जीतभान कंडौर@8895939073.

Posted on: Feb 04, 2018. Tags: JITABHAN KANDOR SONG VICTIMS REGISTER

मेरे बांके बिहारी लाल, तू इतना न करियो श्रृंगार...भक्ति गीत

जिला-गरियाबंद (छत्तीसगढ़) से भानु प्रिया साहू एक भक्ति गीत सुना रही हैं:
मेरे बांके बिहारी लाल, तू इतना न करियो श्रृंगार-
नजर तोहे लग जायेगी ओये होए नजर तोहे लग जाएगी-
तोरी कमरिया पे मन मोरा अटका-
प्यारा लगा है तेरा पीला पटका-
ओ तेरी टेढ़ी मेढ़ी चाल तू इतना न करियो श्रृंगार-
नजर तोहे लग जायेगी ओये होए नजर तोहे लग जाएगी...

Posted on: Jan 31, 2018. Tags: BHANU PRIYA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »