मेरे मुल्क के हुक्मरानो सुनो...!

कानपुर, उत्तरप्रदेश से के एम भाई एक कविता प्रस्तुत कर रहे हैं , कविता जनता पर शासकों के शोषण से सम्बंधित है :
मेरे मुल्क के हुक्मरानो सुनो !
उन गलियो की तरफ भी
एक रुख करके देखिये
जो आज भी आज़ाद होने
का स्वप्न देख रही हैं...
ज़िन्दगी ना सही
कम से कम मौत का
तो हक़ दीजिये !
एक निवाला अन्न का ना सही
कम से कम दो घूँट पानी तो दीजिये !
दो गज़ ज़मीन न सही
मेरी लाश को ढकने के वास्ते
एक मीटर कपड़ा तो दीजिये !

Posted on: Sep 27, 2014. Tags: KM Yadav SONG VICTIMS REGISTER

कइसे गरीबी टालूं ना हो...

रुक्मिणी जी सीजीनेट जनपत्रकारिता जागरूकता यात्रा के साथ मध्य प्रदेश के मंडला जिले के केवलारी गाँव में पहुंची हैं, जहाँ कमलेश्वरी खेती -सूखा- गरीबी के संदर्भ में एक गीत प्रस्तुत कर रही हैं :
आंसू के समइया लागे सूना रे, कठिन है जीना
कइसे गरीबी टालूं ना हो ...!
कइसे गरीबी टालूं ना हो
धान और कोदो-कुटकी हार में बोवाये
धन्ये ! भगवान मोरे, पानी नी गिराए
खा करादय पूरी हार रे, कठिन हैं जीना
कइसे गरीबी टालूं ना हो......!
धरके सिधा-समान, निकल गए परदेश में
राजा किसान भैया, जोगी के भेष में
तो भी नहीं मिलइ, रोज काम रे
कठिन हैं जीना, कइसे गरीबी टालूं ना हो
कइसे गरीबी टालूं ना हो........!

Posted on: Sep 24, 2014. Tags: Rukmini Mandla SONG VICTIMS REGISTER

बापू गाँधी और इंद्रा माँ चले गए...

ग्राम-झांकी, जिला-डिंडोरी ,मध्यप्रदेश से भारती जी द्वारा एक देश भक्ति गीत –
बापू गाँधी और इंद्रा माँ चले गए
हँसते-हँसते प्राण अपना गँवा दिए
समय था चुनाव की और जनता को समझा दिए
40 किलोमीटर की दूरी लम्बी स्टेज सजा दिए
हँसते-हँसते...
बापू गाँधी और जवाहर चले गए
हँसते-हँसते प्राण, अपना गँवा दिए
हँसते-हँसते प्राण, अपना गँवा दिए

Posted on: Sep 22, 2014. Tags: Rukmini Mandla SONG VICTIMS REGISTER

हे जल दाई पानी बरस जाए...बैगा आदिवासी वर्षा गीत

रुक्मिणी सीजीनेट जनपत्रकारिता जागरूकता यात्रा के साथ म.प्र. के डिंडोरी जिले के समनापुर तहसील के बंजाटोला गाँव से रीता और शुक्खुबाई से एक गीत रिकॉर्ड करवा रही हैं .ये गीत धरती, अन्न और जल के महत्व के सन्दर्भ में है:
ना गे बापा बहाए धरती माता ना
धरती माता बहाये अन्न दाई ला
अन्न दाई समके सारी दुनिया ला
चंदा सूरज माता दाई दिया
हे जल दाई पानी बरस जाए...
मोर माया खिलेला-खिलोला
ना गे बापा बहाए धरती माता ला...
धरती माता बहाये अन्न दाई ला
अन्न दाई समके सारी दुनिया ला
चंदा-सूरज-माता दाई दिया
हे जल दाई पानी बरस जाए...
मोर माया खिलेला-खिलोला
ना गे बापा बहाए धरती माता ला...
धरती माता बहाये अन्न दाई ला
अन्न दाई समके सारी दुनिया ला
चंदा-सूरज माता दाई दिया
हे जल दाई पानी बरस जाए...

Posted on: Sep 18, 2014. Tags: Rukmini Mandla SONG VICTIMS REGISTER

Right to Information: What to do when you don't get your reply in 30 days?

सूचना अधिकार अधिनियम में लोक सूचना अधिकारी द्वारा आवेदक को 30 दिनों के अंदर सूचना उपलब्ध कराने का प्रावधान है। यदि 30 दिनों में सूचना नहीं मिलती है तो आप सूचना अधिकार अधिनियम की धारा 19 (1 ) के तहत प्रथम अपील कर सकते है। प्रथम अपील आवेदन के साथ लोक सूचना अधिकारी को किये गए आवेदन और पोस्टल ऑर्डर की छायाप्रति सलंग्न करना ज़रूरी है। प्रत्येक सरकारी विभाग में लोक सूचना अधिकारी से उच्च पदस्थ अधिकारी प्रथम अपीलीय अधिकारी होता है।
सूचना अधिकार अधिनियम 2005 से सम्बंधित किसी अन्य जानकारी एवं समस्या हेतु निम्न नंबर पर संपर्क किया जा सकता है – 8756011826 , 9026247587

Posted on: Jul 22, 2014. Tags: KM Yadav SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »