स्वास्थ्य स्वर : टांसिल के बढ़ने पर घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी टांसिल के बढ़ने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं, सफेद नमक 50 ग्राम, हल्दी 50 ग्राम, बाईबिडिंग 50 ग्राम लें, तीनों को पीसकर अलग-अलग सुरक्षित रख लें, 1 गिलास गुनगुने पानी में तीनों को आधा-आधा चम्मच घोलें, और सुबह ब्रस करने के बाद उससे गरारा करें, रात को सोने से पहले प्रयोग करें, लगातार एक सप्ताह तक प्रयोग करने से लाभ मिल सकता है, ठण्डी चीजों से बचे, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें, नशा न करें, शक़्कर, नमक का प्रयोग कम करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Feb 09, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

हरी डाल पर लगी हुई - कविता

ग्राम-आठगांव, ब्लॉक-फरसगाँव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से कुमारी सोनिया और कुमारी मीरा बाई एक कविता सुना रहे हैं – हरी डाल पर लगी हुई है-
नन्हीं सुंदर एक परी-
तितली उससे आकर बोली-
तुम लगी हो बड़ी-बड़ी-
अब जागो तुम आँखें खोलो-
और हमारे संग खेलो...

Posted on: Feb 09, 2020. Tags: CG KONDAGAON POEM SONG SUKHDAI KACHLAM VICTIMS REGISTER

मेरा देश सलोना देश, सचमुच चांदी-सोना देश...कविता-

ग्राम-आठगांव, ब्लॉक-फरसगाँव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से कुशल कुमार और चेतन कुमार एक कविता सुना रहे हैं:
मेरा देश सलोना देश, सचमुच चांदी-सोना देश-
पर्वत-घाटी वाला देश, सौंधी माटी वाला देश-
मीठे झरनों वाला देश, जग में बहुत निराला देश-
आगे-आगे बढ़ता देश, नहीं किसी से डरता देश-
मेरा देश सलोना देश...

Posted on: Feb 09, 2020. Tags: CG KONDAGAON POEM SONG SUKHDAI KACHLAM VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : चेहरे का तिल हटाने का घरेलु नुस्खा...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी चेहरे के तिल मिटाने के घरेलु उपचार बता रहे हैं, बादाम 50ग्राम, खसखस 50ग्राम, गुलाब 50 ग्राम
लेकर तीनों को पीस लेवें। सूर्योदय के पूर्व चेहरे में लगायें और 2 घंटे बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें, यह प्रयोग जब तक तिल गायब न हो तब तक करते रहें, साफ़ रखें, पेट साफ़ करने के लिये एक कप दूध में 5 चम्मच अरंडी का तेल लेकर रात को सोने के पूर्व सेवन करें, लगातार 3 दिनों तक यही प्रयोग दोहरायें | भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का सेवन कम करें, नशा न करें, स्वास्थ्य सबंधी की जानकारी के संपर्क कर सकते हैं एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Feb 09, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

चढ़ लेबे दाई तैहर मा तेल...शादी गीत-

ग्राम पंचायत-भानू श्री, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) श्यामबती, कुंती, चमकी एक गीत सुना रहे हैं:
तोर सुमर दाई हो तेल चढाव-
हो तेल चढाव-
चढ़ लेबे दाई तैहर मा तेल-
बाबा के ओली में, बाबा के ओली में-
ओ खैर सुपारी, दाई के ओली में रेंग बेंदुरा के पान-
चढ़ लेबे दाई बेरा मा तेल...

Posted on: Feb 08, 2020. Tags: CG KONDAGAON SONG SUKHDAI KACHLAM VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »