Impact : शौचालय के लिये आवेदन किये थे, लाभ मिल गया...
ग्राम पंचायत-पिपरिया, जनपद-बजाक, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार बता रहे हैं कि निवासी चरन सिंह का शौचालय नहीं बन पा रहा था, योजना का लाभ नहीं मिल रहा था, उन्हें शौच के लिये बाहर जाना पड़ता था, जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट के रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनको योजना का लाभ मिला इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओ को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@8435970620. (AR)
Posted on: Jul 21, 2020. Tags: DINDORI IMPACT STORY MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
सावन महीने में मानस मंडली द्वारा रामचरित मानस पाठ...
ग्राम-सरई, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार सावन महीने हो रहे मानस मंडली द्वारा रामचरित मानस पाठ जो एक माह के लिये हो रहा है, उस संगीत सुना रहे हैं| जिसके बहुत से लोग शामिल होते हैं, गीत गाते हैं और पाठ करते हैं, अलग अलग गाँव से लोग आते हैं| (AR)
Posted on: Jul 20, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
भवानी शारदे मईया तुझे कैसे मनाऊ मै...भजन-
ग्राम पंचायत-कोड़ोपी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार एक भजन सुना रहे हैं:
भवानी शारदे मईया तुझे कैसे मनाऊ मै-
अगर फूल चढ़ाऊँ मै तो वो भंवरे का जूठा है-
अगर दूध चढ़ाऊँ मै तो बछड़े का जूठा है-
भवानी शारदे मईया तुझे कैसे मनाऊ मै... (AR)
Posted on: Jul 20, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
सावन महीने में मनाया जाने वाला पर्व नाग पंचमी...
सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी नांग पंचमी महोत्सव के विषय पर जानकारी दे रहे हैं, उत्सव प्रियता भारतीय संस्कृति की मुख्य विशेषता है, समय समय पर अनेक पर्व का आयोजन देश में किया जाता है, नाग पंचमी का त्यौहार नागो को समर्पित है, ये त्यौहार सावन में शुक्ल पंचमी को मनाया जाता है, इस त्यौहार में व्रत रखकर नागो की पूजा की जाती है, इस दिन शिव जी पर दूध चढाने की परंपरा है| (AR)
Posted on: Jul 20, 2020. Tags: CG MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER
नाग पंचमी पर जानकारी...
सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी नांग पंचमी महोत्सव के विषय पर जानकारी दे रहे हैं, ये त्यौहार सावन में शुक्ल पंचमी को मनाया जाता है, इस त्यौहार में व्रत रखकर नागो की पूजा की जाती है, इस दिन शिव जी पर दूध चढाने की परंपरा है| (AR)
