किसान स्वर: इस बार किसान दाल को छोड़कर चरोटा की खेती कर रहे हैं जिसका दाम अच्छा है...
विकासखंड-तमनार, तहसील-तमनार, जिला-रायगड़ (छत्तीसगढ) से राजेंद्र गुप्ता चरोटा की खेती के बारे में बता रहे हैं | उनका कहना है कि उनके यहाँ किसान इस बार उड़द दाल आदि की जगह चरोटा की खेती कर रहे हैं, चरोटा का बाजार में मूल्य ५० से ८० रु प्रति किलोग्राम हो गया है, इसे सहजता से न तो गाय बकरी बैल खाते है, और बड़ी ही सहजता से इसका उपजाव बंजर जैसी भूमि पर भी हो रहा है | वे कहते हैं यह समय समय की बात है कि कब किस फसल की कीमत बढ़ जाए और कब किसकी कम हो जाए । इसकी जानकारी किसानों को होनी चाहिए तब ही वे इसका लाभ ले सकते हैं । चरोटा का वैज्ञानिक नाम कोसिया तोरा है और यह पहले सिर्फ भाजी की तरह स्थानीय उपयोग में लाया जाता था । राजेन्द्र गुप्ता@9993891275
Posted on: Nov 06, 2016. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों के पैसे वापस किये जाएं, उन्हें लूटने वालों पर कार्यवाही हो...
तमनार जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं कि कुछ दिन पूर्व कुछ गाँवों में सहकारी समिति के कर्मचारीगण आये और महिला समूह को एक-एक लाख रूपया बगैर किसी ब्याज के दिया जाएगा करके नियमानुसार कागजात भरवाया तत्पश्चात लोगों को चेक के लिए रायगढ़ में बुलाया गया जहा पर फर्जी चेक दिए जा रहे थे | इस वक्त सहकारी समिति के कर्मचारीगण पुलिस के हिरासत में है |अत: ग्रामवासियों की मांग है कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिया जाय तथा लिए गए रुपये वापस किये जाए | इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को मदद करने के लिए अपील कर रहे हैं | जिला कलेक्टर@07762-222103. गुप्ता@9993891275
Posted on: Nov 03, 2016. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo Radio from Odisha in Kuduk and Sadri languages: 29th Oct 2016...
Today Ramchandra Xalxo is presenting latest edition of Bultoo radio from Sundargarh district in Odisha. In this program he has chosen messages from Tribal areas from where people have reported stories and sent songs in Kuduk and Sadri languages after calling CGNet Swara number 08050068000. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone with smartphone and internet via bluetooth.
Posted on: Oct 29, 2016. Tags: ODISHA RAMCHANDRA XALXO SONG VICTIMS REGISTER
बहुतों का राशन कार्ड नहीं बना है, वे पलायन करने को मज़बूर है, कृपया अधिकारियों को फोन करें...
ग्राम छतैनी, पोस्ट नबस्ता, तहसील अजयगढ़, जिला पन्ना (मध्यप्रदेश) से देवेंद्र लोधी उनके गाँव में बहुत से लोगों के राशनकार्ड नही बनाने की समस्या बता रहे हैं । वे बता रहे हैं कि जिन लोगो का राशनकार्ड अभी तक नही बना है उनमे से बहुत से परिवार पलायन करने को मज़बूर हैं | अत: वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को मदद के लिए अपील कर रहे है | आप से अनुरोध है कि जिला कलेक्टर जी का मोबाइल नम्बर 09425301366, (तहसीलदार) तिवारी जी का मोबाइल नम्बर 09589400920 है कृपया उन्हें इन नंबरों पर फोन कर के यह दबाव बनाएं कि इस बात की जांच कराएं और जिन लोगों का भी राशन कार्ड नहीं बना है उनकी मदद करें जिससे उनको उचित मूल्य की दूकान से अनाज मिल सके । लोधी@9754649943
Posted on: Oct 22, 2016. Tags: DEVENDRA LODHI SONG VICTIMS REGISTER
हाय जमाना टेढा यार, जमाना टेढा है रे...करमा गीत
ग्राम खरगवारा, विकासखंड-महेंदवानी, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से राजेंद्र श्याम एक करमा गीत सुना रहे है:
हाय जमाना टेढा यार, जमाना टेढा है रे-
समल-समल डग-डार जमाना टेढा है रे-
कोदो नई ये कुटकी नई ये अउ तो नई ये धान-
जमाना टेढा यार, जमाना टेढा है रे-
साँझा के बेरा पहुना अईगे, कहो में राखव मान-
समल-समल डग-डार जमाना टेढा है रे-
लावा ढोरकए तितुर ढोर कए अउ ढोरकए मंजूर-
जमाना टेढ़ यार, जमाना टेढा है रे-
कितना दूर निकल के भगगे जमाना टेढा है रे-
जमाना टेढ़ यार, जमाना टेढा है रे...
