किसान स्वर: इस बार किसान दाल को छोड़कर चरोटा की खेती कर रहे हैं जिसका दाम अच्छा है...
विकासखंड-तमनार, तहसील-तमनार, जिला-रायगड़ (छत्तीसगढ) से राजेंद्र गुप्ता चरोटा की खेती के बारे में बता रहे हैं | उनका कहना है कि उनके यहाँ किसान इस बार उड़द दाल आदि की जगह चरोटा की खेती कर रहे हैं, चरोटा का बाजार में मूल्य ५० से ८० रु प्रति किलोग्राम हो गया है, इसे सहजता से न तो गाय बकरी बैल खाते है, और बड़ी ही सहजता से इसका उपजाव बंजर जैसी भूमि पर भी हो रहा है | वे कहते हैं यह समय समय की बात है कि कब किस फसल की कीमत बढ़ जाए और कब किसकी कम हो जाए । इसकी जानकारी किसानों को होनी चाहिए तब ही वे इसका लाभ ले सकते हैं । चरोटा का वैज्ञानिक नाम कोसिया तोरा है और यह पहले सिर्फ भाजी की तरह स्थानीय उपयोग में लाया जाता था । राजेन्द्र गुप्ता@9993891275
