आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : खांसी का घरेलू उपचार
ग्राम खरगवाढा, विकासखंड महेंदवानी, तहसील शहपुरा, जिला डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से वैद्य राजेंद्र सरियाम लंबे समय तक परेशान करने वाली ख़ासी का घरेलू उपचार बता रहे हैं | वे कह रहे हैं अमरुद आजकल शहरी बाज़ार में मिल जाता है और गाँव में तो यह बहुतायत में पाया जाता है । एक अमरुद के पके फल को दो टुकड़े में काट लें और और उसमे आवश्यकता अनुसार नमक डाल दें और उसके बाद उन दोनों टुकड़ों को जोड़कर गर्म राख़ में पकाएँ और फिर उसे ठंडा करके पीडित को लगातार तीन दिन सुबह-शाम खिलायें इससे पुराने से पुराने खांसी के ठीक होने की अधिक से अधिक संम्भावना हैं । इस बारे में अधिक जानकारी के लिए वैद्य राजेंद्र सरियाम से 9424496391 पर संपर्क कर सकते हैं ।
Posted on: Nov 11, 2016. Tags: RAJENDRA SAIYAM SONG VICTIMS REGISTER
लाज बचाओ कृष्ण मुरारी तुम बिन न दूजो कोई...भजन
विकासखण्ड-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक भजन गीत सुना रहे है:
लाज बचाओ कृष्ण मुरारी, तुम बिन न दूजो कोई-
बीच भवंर में आन फंसी हैं नैया मोरी डगमग डोले-
लाज बचाओ कृष्ण मुरारी, तुम बिन न दूजो कोई...
Posted on: Nov 10, 2016. Tags: Rajendra Gupta SONG VICTIMS REGISTER
भ्रष्ट हवे जमाना भ्रष्ट होवे राज...छत्तीसगढ़ी व्यंग्य कविता
राजेन्द्र गुप्ता ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ से छत्तीसगढ़ी भाषा में एक व्यंग्य कविता सुना रहे हैं :
भ्रष्ट हवे जमाना भ्रष्ट होवे राज-
बिपक्ष विद्रोही दिखाए ब रोगी नाज-
धन्य है हमर छत्तीसगढ़ के बात-
एखर आधा ठन महेतारी आधा ठन बाप-
भ्रष्ट हवे जमाना भ्रष्ट होवे राज...
Posted on: Nov 09, 2016. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
सब तरफ स्वच्छ भारत की धूम सुन रहे है पर हमारे पंचायत में अब तक एक भी शौचालय नहीं बना है...
ग्राम पंचायत-जोगा, प्रखंड-उटारी रोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से इन्द्रदेव शौचालय नही बनने की समस्या बता रहे हैं | वे कह रहे हैं कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत सभी ग्राम एंव शहरोँ को स्वच्छ बनाने की योजना बनी है परंतु उनके ग्राम पंचायत में अभी तक कोई शौचालय नहीं बना हैं |
वे कह रहे हैं कि वे लोग बहुत गरीब हैं और चाहकर भी अपना शौचालय नहीं बनवा सकते इसलिए वे सरकार से मदद की आशा करते हैं ।अत: इस समस्या का समाधान हेतु सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद के लिए अपील कर रहे हैं, वे बता रहे हैं कि B.D.O. का नम्बर-07033555357 है और वे चाहते हैं कि आप लोग उनको फोन कर के उन पर दबाव बनाएं । इंद्रदेव@9122520750
Posted on: Nov 07, 2016. Tags: INDRADEV PALAMU SONG VICTIMS REGISTER
एक साथ सब मिलकर बोलो-भारत जोड़ो, भारत जोड़ो...कविता
वीरेन्द्र गन्धर्व राजनांदगांव छत्तीसगढ़ से एक कविता सुना रहे हैं:
गोरो ने किया प्रस्थान-
चल सफल अभियान हुआ-
भारत छोड़ो-
अब सुनो श्रीमान-
कहो अब भारत जोड़ो-
आपस में क्यों अनबन है-
हम एक दूजे के दुश्मन है-
नशे से दूषित हुआ समाज-
माँ बहनो की लूटती लाज-
बच्चे क्यों नहीं सुरक्षित आज-
खतरे में हैं दलितो की जान-
सब का बनेगा हिन्दूस्तान-
भेद भाव के जंज़ीरो को सब मिल के तोड़ो-
एक साथ सब मिलकर बोलो-
भारत जोड़ो, भारत जोड़ो...
