Impact: लॉकडाउन में फंसे हैं खाने में समस्या थी, अब राशन मिल गया है...
सनातन हजरा, जवा, जिला-रीवा (मध्य प्रदेश) से समस्या बता रहे हैं, कि हम छ: लोग पैदल ही यात्रा कर रहे हैं हमें पश्चिम बंगाल जाना है, लेकिन कोई भी साधन या शासन की तरफ से कोई भी व्यवस्था नहीं मिल रही है, जिसके कारण हम बहुत परेशान हैं हमे भोजन की व्यवस्था भी कहीं नहीं मिल रही है, जिसके कारण और ज्यादा परेशान हो चुके हैं, अतः साथी सीजीनेट से मदद की अपील किया| और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का व्यवस्था हो गया है, इसलिए वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: सूत्र सनातन हजरा@7067543607
Posted on: May 23, 2020. Tags: CORONA IMPACT MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
मैं अनाथ हूँ, मेरे पास राशन का पर्ची होने के बाद भी राशन नहीं दिया जाता है, कृपया मदद करें...
अम्बेडकर नगर डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से यशोदा देवी कर्मकार बता रही है कि वे अनाथ है, उनके पास राशन नहीं है उनको 20 किलो की पर्ची मिली है राशन लेने को 23-04-2020 और 25-04-2020 को गये थे कल भी गए थे तो सेल्समेन तुम्हारे पर्ची में राशन नहीं है बोलकर भगा देते है | उनका कूपन नम्बर 1917 ये उनको निशुल्क राशन के लिए ब्लाक जवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा दिया गया है | उनको सेल्समेन के द्वारा अनाथ दलित महिला होने के कारण पर्ची में राशन नहीं है बोलकर 3 -4 बार भगा दिए है, अगर भूख के कारण उनके परिवार में किसी की मौत होती है तो उसकी जिम्मेदार सरकार होगी | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रही है कि सम्बंधित अधिकारियो बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : अधिकारी नम्बर@7224893193. संपर्क नम्बर@9630500977. (167706)
Posted on: May 20, 2020. Tags: CORONA PROBLEM REWA MP SONG VICTIMS REGISTER YASHODA DEVI KARMKAR
Impact: खाने का राशन नही था सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब मदद मिल गई है...
ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से पुटानी देवी वर्मा बता रही हैं कि उनके खाने के लिये राशन नहीं है वे राशन के लिये सोसाईटी गये थे, लेकिन उन्हें राशन नहीं दिया गया उन्हें वापस कर दिया गया, लॉकडाउन के कारण कोई काम नहीं किया जा सकता है, ऐसे समय में भोजन एक बड़ी समस्या है, जीवन यापन करना मुस्किल हो रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील किया और कुछ दिनों बाद उनको खाने का राहत राशन की व्यवस्था कर दिया गया है, ये साथी खुश हैं और सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: सम्पर्क नम्बर@8358850827.
Posted on: May 19, 2020. Tags: CORONA IMPACT MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद समस्या का समाधान हुआ...
अजय सिंह (हरीश कुमार) सिंगरौली जिला (मध्यप्रदेश) के रहने वाले है वे लोग दादरा नगर हवेली जिला सिलवासा ग्राम पाचीपाडा सुरंगी में काम करने गए थे | लेकिन लॉकडाउन के कारण 35 लोग फंस गए है | वे लोग घर आने के लिए उनके जिले के सांसद रीति पाठक को फ़ोन किये थे तो उन्होंने उन्होंने बोले की एप्लीकेशन लगाओ तो इन्होने एप्लीकेशन लगाये, लगाने के 5 दिन बाद फ़ोन किये तो उन्होंने गालीगलोच करके फोन काट दिया | इसलिए वे लोग सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील किया| और कुछ दिनों बाद इस समस्या का समाधान हो गया| वे सभी खुश हैं| संपर्क नम्बर @7247429861.
Posted on: May 18, 2020. Tags: CORONA IMPACT MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
Impact: राशन नही होने से खाने में समस्या हो रही थी, सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब मदद मिल गई है...
ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से पुटानी देवी वर्मा बता रही हैं कि उनके खाने के लिये राशन नहीं है वे राशन के लिये सोसाईटी गये थे, लेकिन उन्हें राशन नहीं दिया गया उन्हें वापस कर दिया गया, लॉकडाउन के कारण कोई काम नहीं किया जा सकता है, ऐसे समय में भोजन एक बड़ी समस्या है, जीवन यापन करना मुस्किल हो रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील किया| और अपील करने के कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राहत राशन की व्यवस्था हो गई है वे अब खुश हैं, और सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नंबर@8358850827.
