मोय को दागा करी तय तो बना लागे गे...ठेठ नागपुरी

संध्या खोल्खो, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट श्रोताओं को एक ठेठ नागपुरी गीत सुना रहे हैं:
मोय को दागा करी तय तो बना लागे गे-
नैय रे पाना वती तय तो बना लागे गे-

Posted on: Sep 23, 2022. Tags: BALRAMPUR CG NAGPURI SONG

IMPACT: पिता जी का पेंशन राशि मिल रहा था,लेकिन वह नहीं मिल रहा है।

जग जीवनदास, पिता संभूदास, ग्राम पंचायत विजयनगर, कटमोहलीपारा, तहसील धर्मजयगढ़, जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनके पिता जी को टीबी बीमारी पकड़ लिया है। उनका पिता जी का पेंशन राशि मिल रहा था। लेकिन वह नहीं मिल रहा है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें। संपर्क नंबर@8223991578, बीएमओ@9424192204.

Posted on: Sep 23, 2022. Tags: CG DHARAMJAIGARH IMPACT RAIYGARH

तुही ही मेरा बंदु...महसी गीत

संध्या खोल्खो, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट श्रोताओं को एक ठेठ नागपुरी गीत सुना रहे हैं, जिसके बोल है, चलने के लिए हाथ पीछे,, अपने गीत संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
जिसके बोल हैं

Posted on: Sep 23, 2022. Tags: BALRAMPUR CG MAHSI SONG

IMPACT:सीजीनेट में रिकॉर्ड किए दो महीने से मिलना चालू हो गया

आपरणा, ग्राम पंचायत शिवपुर, पोस्ट चौखंडी, तहसील जवा जिला रीवा मध्यप्रदेश से बता रहे हैं उनका विधवा पेंशन नहीं मिल रहा था। कई बार सचिव सरपंच को शिकायत किए लेकिन ध्यान नहीं दे रहे थे। फिर उन्होंने अपनी संदेश सीजीनेट में रिकॉर्ड किए दो महीने से मिलना चालू हो गया सीजीनेट के मदद से इसलिए सीजीनेट साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7024969472.

Posted on: Sep 23, 2022. Tags: IMPACT JWA MP REWA

iMPACT: सीजीनेट में रिकॉर्ड किए कुछ दिनों के बाद उनका समस्या का समाधान हो गया।

उमंग यादव, ग्राम पंचायत भेजा, ब्लॉक लोहंडीगुड़ा, जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनका राशन कार्ड नहीं बना था राशन कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें बहुत परेशानी होती थी। राशन कार्ड बनवाने के लिए उन्होंने सचिव सरपंच को कई बार बोले थे लेकिन राशन कार्ड नहीं बन पाया था। फिर उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किए कुछ दिनों के बाद उनका समस्या का समाधान हो गया।

Posted on: Sep 23, 2022. Tags: BASTAR CG IMPACT LOHANDIGUDA

« View Newer Reports

View Older Reports »