मै जन्म ले सकूं, मुझे साँस तो मिले, तू भी तो देख मै हूँ, किस रूप में ढली...भ्रूण हत्या पर कविता
ग्राम-सिवनी, विकासखण्ड-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से कान्ता शर्मा भ्रूण हत्या के बारे में एक कविता सुना रहे है:
मै जन्म ले सकूं, मुझे साँस तो मिले-
ममता से तेरा मुख, एक बार तो खिले, तू भी तो देख मै हूँ, किस रूप में ढली-
माँ मत मसल मैं ही तेरी, बगिया की एक कली, ऐसा ही किया होता, जो माता तुम्हारी-
होती कहा बतावो अस्तित्व हमारी, तू भी तो आख़िर, माँ के आंचल तले पली-
सोचो कि क्या तेरी आत्मा धिक्कारती नही, क्यों तूने लाई जीवन सवारती नही-
क्या तेरे अन्तरात्मा में ना हो ख़लबली, माँ मत मसल मैं ही तेरी, बगिया की एक कली...
Posted on: Apr 07, 2018. Tags: KANTA SHRMA SONG VICTIMS REGISTER
महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में मूलनिवासियों के मुद्दों को लेकर 8 अप्रैल को आमसभा का आयोजन...
अनिल कुमार उमरे अम्बेडकराइट पार्टी ऑफ़ इण्डिया के नेता बता रहे है अनुसूचित जाति, जनजाति के मुद्दों को लेकर 8 अप्रैल को महाराष्ट्र राज्य के गढ़चिरोली में आमसभा का आयोजन किया जा रहा है| जिस में आसपास के जिलों के लोग भी शामिल रहेंगे. बता रहे है अम्बेडकराइट पार्टी ऑफ़ इण्डिया एक ऐसी पार्टी है जो देश में संवैधानिक, लोकतान्त्रिक एवं मानवतावादी पार्टी के रूप में उभरा है, पार्टी का गठन 14 अप्रेल 2013 को किया गया, भारत सरकार चुनाव आयोग द्वारा चुनाव चिन्ह प्राप्त हुआ. पार्टी देस भर काम कर रही है, देस के मुलनिवासियों के मुद्दों को लेकर हमारी पार्टी काम कर रही है इसीलिए हमारी पार्टी के द्वारा 8 अप्रेल 2018 को आदिवासी, मूलनिवासीयों के मुद्दों को लेकर जनसभा व सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है.
Posted on: Apr 07, 2018. Tags: SONG UTTAM ATALA VICTIMS REGISTER
अना परदेशी वातोना भाई रो अना परदेशी वातोना...आदिवासी गोंडी गीत
भगवानदास मर्सकोले , धावडी, तहसील खालवा , जिला खंडवा , मध्यप्रदेश से एक गीत गा रहे हैं जिसका मतलब है कि एक जगह से दूसरे जगह जाने पर हमें बदली हुई जीवन पद्धतियां देखने को मिलती हैं, मसलन वेशभूषा से लेकर बोली भाषा तक :
अना परदेशी वातोना भाई रो अना परदेशी वातोना-
निवा ये जीप ते नयो-नयो लोगड नयो-नयो लोगड रो-
निवा ये जिला ये उडिले वातोना वातोना रो-
निवा ये जिला ते नयो-नयो दिकड़ी रो – निवा ये जिला ते नयो-नयो गाडी रो – भाई अना परदेशी वातोना....
Posted on: Apr 07, 2018. Tags: Bhagwandas Marskole SONG VICTIMS REGISTER
मेरा भारत देश महान, संस्कृति और संस्कार का, मिलता यहां पे ज्ञान...कविता
ग्राम-चाह्चढ, विकासखंड-दुर्गुकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर, कांकेर (छत्तीसगढ़) से रमेश दुग्गा एक कविता सुना रहे हैं :
मेरा भारत देश महान, मेरा भारत देश महान-
संस्कृति और संस्कार का, मिलता यहां पे ज्ञान-
गंगा यमुना सरस्वती यहां बहते निर्मल धार-
गाँव शहर महानगर बसे हैं महिमा अपरंपार-
विश्व पटल पर इसका होता है गुणगान, मेरा भारत देश महान-
संत महात्मा ऋषि मुनि सब करते यहां पे ध्यान, मेरा भारत देश महान...
Posted on: Apr 07, 2018. Tags: RAMESH DUGGA SONG VICTIMS REGISTER
धरती माई की सेवा करेंगे हम, आये कोई दुश्मन लड़ेंगे, बांध सर में कफ़न...धरती माई के गीत
ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-कोर्गी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से
जगदेव प्रसाद पोया एक धरती माई के गीत सुना रहे है:
अनुदान में मिली धरती माई की, सेवा करेंगे हम-
आये कोई दुश्मन से लड़ेंगे, बांध सर में कफ़न-
धर्म संस्कृति बचाओं, आन्दोलन करेंगे गाँव गाँव हम-
अनुदान में मिली धरती माई की, सेवा करेंगे हम-
जीतकर आयेंगे रण से, हम लोगो का है ये वादा-
करेंगे सफ़ाई झाड़ू से, आये रास्ते में कोई बाधा-
अनुदान में मिली धरती माई की, सेवा करेंगे हम...

