पागल कहे ला ना रे लोगवा...धर्म गीत
ग्राम-जामपानी, तहसील-दुद्धी, जिला-सोनभद्र उत्तर प्रदेश से रामजीत भारतीय भोजपुरी में एक धर्म गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
पागल कहे ला ना रे लोगवा – पागल कहे ला ना – हंसा यीशु मशीह के सेवक रे लोगवा – पागल कहे ला ना – तीर्थ मथुरा हम नही जाइयेबे-
ना हम गंगा नहाइबे – यीशु चरनिया गंगा बिराजे-
उभुक चुभुक हम नहाइबे रे लोगवा-
पागल कहे ला ना-
हंसा यीशु मसीह के सेवक रे लोगवा-
पागल कहे ला ना-
पागल कहे ला ना रे लोगवा, पागल कहे ला ना...
Posted on: Nov 09, 2016. Tags: RAMJEET BHARTI SONG VICTIMS REGISTER
भ्रष्ट हवे जमाना भ्रष्ट होवे राज...छत्तीसगढ़ी व्यंग्य कविता
राजेन्द्र गुप्ता ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ से छत्तीसगढ़ी भाषा में एक व्यंग्य कविता सुना रहे हैं :
भ्रष्ट हवे जमाना भ्रष्ट होवे राज-
बिपक्ष विद्रोही दिखाए ब रोगी नाज-
धन्य है हमर छत्तीसगढ़ के बात-
एखर आधा ठन महेतारी आधा ठन बाप-
भ्रष्ट हवे जमाना भ्रष्ट होवे राज...
Posted on: Nov 09, 2016. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
गेठी कांदा नकवा के खाई, गेठी कांदा लागे दवाई...प्राकृतिक कंद-मूल पर गीत
ग्राम पंचायत देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, छत्तीसगढ़ से कैलाश सिंह पोया प्राकृतिक कंद-मूल पर एक गीत सुना रहे हैं:
गेठी कांदा नकवा के खाई, गेठी कांदा लागे दवाई-
कोन ला भाप ले थे, कोन ला हन बिष ले थे-
कोन ला करत हे पसाई, केकती कांदा लगत हे दवाई-
नकवा के गेठी खाई, हमर देह लगत हे दवाई-
गेठी कांदा नकवा के खाई, गेठी कांदा लागे दवाई...
Posted on: Nov 09, 2016. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
हॉस्टल न होने के कारण पहाड़ी कोरवा समुदाय की लडकियां मिडल स्कूल के बाद नहीं पढ़ पा रही हैं...
ग्राम आमानारा, ग्राम पंचायत-साजापाली, विकासखंड-धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में नर्मदा प्रसाद के साथ अति पिछड़े आदिवासी समूह पहाड़ी कोरवा के साथी मान साय मुनिहार और भवरू हसदा उपस्थित हैं जो बता रहे हैं कि पहाड़ी कोरवा जन समुदाय के छात्राओं को मिडिल स्कूल स्तर आगे की पढाई दिक्कत आ रही है क्योंकि उनके लिए छात्रावास की सुविधा उपलब्ध नहीं है |स्कूल में प्रवेश तो मिल जाता है पर लडकियां आश्रम न होने के कारण घर वापस जाने को मजबूर है । इस समस्या को लेकर अधिकारियो के पास शिकायत भी किये थे पर कोई कार्यवाही नहीं किये अत: इस समस्या का समाधान हेतु सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को मदद की अपील किये हैं |जिला कलेक्टर@09425532330. नर्मदा@8963947173
Posted on: Nov 09, 2016. Tags: Narmada Yadav SONG VICTIMS REGISTER
भगवान की याद के साथ साथ अपना काम करते रहना भी जरूरी है...बिहार से प्रेरक कहानी
मालीघाट मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक कहानी सुना रहे हैं | इस कहानी का शीर्षक “भगवान की याद” है । बहुत समय पहले की बात है जब उत्तर बिहार के लोग राजधानी या दक्षिण बिहार जाने के लिए नाव के सहारे गंगा पार कर आते थे | एक बार की बात है जब आंधी तूफान आया और नाव बुरी तरह डोलने लगा और अपने गन्तव्य से विपरीत दिशा में भी जाने लगा । सभी लोग डर गये और उस नाव चलाने वाले भी भगवान को याद करने लगे |तभी मुख्य नाविक आया और उसने कहा कि भगवान को याद करते हुए अपना परिश्रम भी जारी रखो जरुर ही सफलता मिलेगा तो सभी नाविकों ने फिर कार्य करना चालू कर दिया तब वह नाव धीरे-धीरे खतरे से उबर गया । सुनील कुमार@9308571702
