हमारे गाँव के बहुत सारे हैण्डपम्प खराब है शिकायत करने पर अधिकारी लोग ध्यान नहीं देते...
ग्राम-मानपुर, पोस्ट-कोटिया, तहसील+ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुरेश कुमार तिग्गा(सरपंच) बता रहे है कि उनके गाँव के कई सारे हैंडपंप खराब हैं पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं और जनता परेशान है| उसके लिए उन्होंने P.H.E. आवेदन भी दिए थे तो उन्होंने हो जायेगा बोले उसके बाद नहीं आये और इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प करवाने में मदद करें: P.H.E. विभाग@7697747447, S.D.M.@9165493212. कलेक्टर@9826443377. , सरपंच@9165971924, सचिव@9754092126. संपर्क@8463019787
Posted on: Apr 16, 2018. Tags: SONG SURESH KUMAR TIGIYA VICTIMS REGISTER
Impact: Got electricity in our part of village after CGnet Swara report, thanks...
ग्राम-वीरपुर, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजेश कुमार वर्मा बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 1 में जब से गाँव बसा था तब से बिजली नहीं लगी थी उसके लिए उन्होंने विद्युत विभाग में 3-4 बार आवेदन भी दिए थे फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे थे और वे लोग परेशान थे तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किया और रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनके गाँव में जनवरी 2018 में बिजली लग गई है और गाँव के लोग खुश है| इसलिए वे सीजीनेट के सभी सांथियो को धन्यवाद दे रहे हैं, जिन्होंने उनकी समस्या को हल करने में मदद किये | सरला श्रीवास@9479003197.
Posted on: Apr 16, 2018. Tags: ELECTRICITY RAJESH KUMAR VERMA SONG VICTIMS REGISTER
केन्जा दादा, केन्जा दादा गोंडवाना सगा...गोंडी कविता
जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से नेमालाल कुमरा एक गोंडी कविता सुना रहे है:
केन्जा दादा, केन्जा दादा गोंडवाना सगा-
आर्य समाज इगा वाता माट दाकोम बेगा-
गोंडवाना ता पल्लो दादा-
गोंडवाना तोड़ कुन आणता-
बचोय पढ़ी किती गल्ला-
वोड कुन ही आणता-
केन्जा दादा, केन्जा दादा गोंडवाना सगा...
Posted on: Apr 16, 2018. Tags: NEMALAL KUMRA GONDI SONG VICTIMS REGISTER
डोलत नइ, डोलत नइ गा, का होगे संगी डारा पाना ला डोलत नइऐ गा...छत्तीसगढ़ी गीत
तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ीयारी एक गीत सुना रहे है:
डोलत नइ, डोलत नइ, का होगा संगी हवाला डोलत नइ जी-
डोलत नइ, डोलत नइ गा, का होगे संगी डारा पाना ला डोलत नइऐ गा-
बोलत नइऐ, बोलत नइऐ, बोलत नइऐगा, बोलत नइऐ बोलत नइऐ जी-
का होगे मोर मनके मजूर ला, बोलत नइऐ जी, बोलत नइऐ बोलत नइऐ गा-
का होगे मोर मनके कोयलिया ला, बोलत नइऐ गा, बोलत नइऐ गा-
जुरथ रइथो, जुरथ रइथो गा, देखे खातिर ओला मइहर जुरथ रइथो गा-
तड़पत रइथो, तड़पत रइथो तड़पत रइथो गा, इखे लेखे पाई बर तड़पत रइथो गा...
Posted on: Apr 16, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADHIYARI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में तीन हैण्डपम्प है पर तीनों ख़राब हैं, गर्मी में पानी की बहुत समस्या हो रही है...
ग्राम पंचायत-मानपुर, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से देवशरण आयाम बता रहे है, गाँव के वार्ड क्रमांक 1 में पानी की बहुत समस्या है| तीन हैन्डपम्प है तीनों खराब है. अभी दूर कुएं से पानी ला रहे है| दो तीन बार आवेदन दिया गया है परन्तु कोई सुनवाई नहीँ हो रही है. नहाने धोने के पानी के लिए भी बहुत समस्या होती है. इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है कि अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाए : P.H.E@7697747447, सरपंच@9165971924, सचिव@9754092126, S.D.M@9165493212. देवशरण आयाम@9171778484.


