बिटिया बिदा करो तुम बिटिया जिदना...गीत-

ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वारी, जिला-नेवाड़ी (मध्यप्रदेश) से प्रकाश कुसवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
पतो पड़े सब उधना हाय राम-
पतो परे सब उधना-
बिदा करो तुम बिटिया जिदना-
करने परत पराई परोबस-
प्रीत बना गयी बेथना-
बिटिया बिदा करो तुम बिटिया जिदना...

Posted on: May 19, 2020. Tags: CHIRAUNJILAL KUSWAHA MP NIWARI SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन के कारण घर में राशन नहीं है, बहुत समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...

साजिया बेगम बरेली की रहने वाली है | अभी वो लोग अपने परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा अलब्रजपुर में रहते है, उनके परिवार में 6 लोग है | लॉकडाउन के कारण राशन की बहुत समस्या हो रही है | रोजा चल रहा है उसके चलते बच्चो को खाना खिलाने में बहुत समस्या हो रही है | राशन नहीं है इसलिए समय पर बच्चो को खाना भी नहीं खिला पा रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@7464903957. (167747)

Posted on: May 19, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP SAJIYA BEGAM SONG VICTIMS REGISTER

कहीं से मदद नहीं मिल रही है, राशन दिलाने में मदद करें-

फेस 2, नयागांव, नोएडा, उत्तर प्रदेश से जितेंद्र बता रहे हैं वे उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, उन्होंने अप्रैल माह में राशन के लिये आवेदन दिया था, लेकिन उन्हें अभी तक राशन नहीं मिल पायी है, वे परेशान है इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8700615881. (167802)

Posted on: May 19, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JITENDRA NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

धान की फसल लगाने से पूर्व क्या करते हैं गोंडी समुदाय...(गोंडी में)

नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से देवजी पुन्गाटी बता रहे है कि बारिश का समय आ रहा है उसमे धान लगाने के लिए क्या-क्या तैयारी करते है उसके बारे में गोंडी में बता रहे है कि गाँव के सभी लोग एक जगह मिलकर बकरा, सुअर बलि देकर और चावल गिराकर पूजा करते हैं| जहाँ पूजा करते है वहां  पर महिलाओ का जाना मना रहता है | जो चावल पूजा में गिराया जाता है उसी चावल को गाँव में लाकर घर-घर में बांट दिया जाता है | ऐसा वे गोंडी में बता रहे है | 

Posted on: May 18, 2020. Tags: BHAMRAGADH GADHCHIROLI MH DEVJI PUNGATI GONDI SOTRY

राशन नहीं है, पैसा नहीं है, रहना मुश्किल है, घर जाना चाहते हैं...

वाघोली, पुणे, महाराष्ट्र से जितेंद्र यादव बता रहे हैं कि वे रीवा जिले के रहने वाले हैं, पुणे में लॉकडाउन में हैं, 5 माह से वहां रह रहे हैं, जीतेन्द्र अपने गाँव जाना चाहते हैं, वे 5 लोग हैं, घर जाना चाहते हैं, पैसा ख़त्म हो चुका है, राशन नहीं है, रहना मुश्किल हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि सुरक्षित घर पहुंचवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9685251563. (167379)

Posted on: May 16, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JITENDRA YADAV MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »