पुलेर पुलेर माड़ी को, भाई सोहले पुंदर-पुंदर माडी...गीत-

तेलंगाना से इंदडी, शांति, सोड़ी, मडकंदी एक गीत सुना रहे हैं, ये गीत माटी त्योहार के समय गया जाता है :
पुलेर पुलेर माड़ी को, भाई सोहले पुंदर-पुंदर माडी-
बाही पुनदड चौ बर्ष माटी चौ-
पुलेर पुलेर माड़ी को, भाई सोहले पुंदर-पुंदर माडी-
बाही पुनदड चौ बर्ष माटी चौ...

Posted on: Jun 08, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

रोजगार गारंटी में समय से पैसा नहीं मिलता, लोग आंध्रा काम करने जाते हैं...

ग्राम-दरबागुडा, विकासखण्ड-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से शिवम बलराम बता रहे है, कि वे खेती करते हैं| लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण उपज सही मिल नही पाता है| वे गाँव में मनरेगा के तहत काम करते हैं| जहाँ उन्हें 172 रुपया प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान होता है|काम का पैसा मिलने के लिए 3-4 महीना लग जाता है| समय से भुगतान नहीं होने के कारण लोग आंध्रप्रदेश में काम करने जाते हैं| गांव में काम नहीं करते| वहां उन्हें 200-250 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी मिलता है|

Posted on: Jun 03, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG KONTA SONG STORY VICTIMS REGISTER

भूमि पट्टा होने से हम खेती कर जीवन जी सकते हैं-

ग्राम-रामनका पेटा, पंचायत-रंगापुरम, मंडलम-आत्रापेटा, जिला-भद्रादी कोठगुडम (तेलंगाना) से हिडमा सोडी बता रहे हैं| वे उड़ीसा से आकार वहां रह रहे हैं| और वनों से लकड़ी काटकर अपना जीवन जीते है| जिस पर वन विभाग का कहना है| यहाँ से चले जाओ| निवासी हिडमा सोडी का कहना है| उन्हें भूमि पट्टा दिया जाये| जिससे वे खेती कर जीवन जी सकें| भूमि पट्टा होने से उन्हें सुविधा हो जायेगी और वे शांति से जीवन जी सकेंगे| उनका कहना है| वनों को नहीं काटना चाहिये| इससे जीवन प्रभावित होता है| और दिक्कते आ सकती है|

Posted on: Jun 02, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM BHOLA BAGHEL SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

तितली उड़ी, तितली उड़ी...बाल कविता-

ग्राम पंचायत-दरबागुडा, विकासखण्ड-कोंटा, जिला-दक्षिण बस्तर (छत्तीसगढ़) से एक छोटी सी लड़की सरिता एक कविता सुना रही हैं :
तितली उड़ी, तितली उड़ी-
बस में चढ़ी, बस में चढ़ी-
ड्राइवर बोला आजा मेरे पास-
तितली बोली हट बदमास...

Posted on: Jun 01, 2019. Tags: BASTAR BHOLA BAGHEL CG POEM SONG VICTIMS REGISTER

लगभग 15 सालों से बिजली नही है टार्चों के माध्यम से प्रकाश करके खाना बनाते हैं... कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत-हेडुलशेरू, जिला-बदरादीकोटा गुडंग, (तेलंगाना) से मुकेश, मंराजू, मलीना, निशा कैलाशी, बता रहे हैं कि उनके गाँव में लगभग 15 सालों से बिजली नही है, हम जंगल में निवासरत रात में टार्चों के माध्यम से प्रकाश करके खाना बनाते हैं | अमरिकी सरकार के द्वारा सौर ऊर्जा (सोलर) लगाया गया था| जो अब वह भी पूर्ण रूप से ख़राब हो चुका है| इसकी सुधार कार्य हेतु कई बार सम्बंधित अधिकारियों को देते हैं, पर अब तक कोई ध्यान नही दिए | उनका कहना है उनके गाँव में बिजली लाग जाए तो विशेष मदद होगी | तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं कि दिए गये सम्बंधित अधिकारियों के नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें | C.E.O.@9705161754, कलेक्टर@9440366555, संपर्क नम्बर@9100816601.

Posted on: May 22, 2019. Tags: BADRADIKOTAGUDANG BHOLA BAGHEL SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »