इतनी शक्ति हमें देना दाता... प्रार्थना गीत-
रायपुर (छत्तीसगढ़) से अनमोल कुमार चंद्राकर एक प्रार्थना सुना रहे हैं:
इतनी शक्ति हमें देना दाता-
मन का विश्वास कमजोर हो ना-
हम चले नेक रस्ते पे हमसे-
भूलकर भी कोई भूल हो ना-
दूर अज्ञान के हो अंधेरे तू हमें ज्ञान की रोशनी दे...
Posted on: Oct 10, 2021. Tags: ANMOL KUMAR CG CHANDRAKAR RAIPUR SONG
आवास के लिये भूमि का नाप लिया गया लेकिन आवास नहीं बना...
ग्राम-गंजो पारा, बड़ेकिलेपाल क्रमांक 3, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुरेन्द्र कुमार कर्मा बता रहे हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना से उनके नाम से आवास आया था, जिसका नापने का काम हो गया था लेकिन उसके कुछ दिन बाद उन्हें बोला गया कि सरकार बदल गयी है इसलिये आवास नहीं बनेगा, आवास बनवाने के लिये उन्होंने कई बार आवेदन दिया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर आवास बनवाने में मदद करें: CEO@9406016762, सचिव@9479024328, सरपंच@9407972439. संपर्क नंबर@9406448537. (172037) (AR)
Posted on: Oct 09, 2021. Tags: AWAS BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR KUMAR SURENDRA YOJNA
अपना देश बनेगा सारी दुनिया का सरताज...देश भक्ति गीत-
जिला-बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
उठो सुनो प्राची से उगते सूरज की आवाज-
अपना देश बनेगा-
सारी दुनिया का सरताज-
देश की जिसने सबसे पहले-
जीवन ज्योति जलाई-
और ज्ञान की किरणे सारी दुनिया में फैलाई...
Posted on: Oct 05, 2021. Tags: BARWANI MP SONG SURESH KUMAR ]DESH BHAKTI
पानी की समस्या है, हैण्डपंप से पर्याप्त पानी नहीं निकलता है, कृप्या मदद करें...
हेमन्त कुमार ग्राम पंचायत-गाड़ीहा, कोसरीगुडा पारा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, गांव में पानी की समस्या है, हैण्डपंप ख़राब हो गया है, जिससे पर्याप्त पानी नहीं मिलता है, इसके लिये सरपंच के पास आवेदन किये है लेकिन काम नहीं हो रहा है इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रही हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406134391, PHE@8927173133, कलेक्टर@8488956694, सीईओ@9406016762.
Posted on: Oct 02, 2021. Tags: BASTAR HEMANT KUMAR LOHANDIGUDA PROBLEM WATER
हमारे गांव में आंगनबाड़ी भवन नहीं बना है, बच्चों को आधारभूत शिक्षा नहीं मिल पाती, मदद करें...
आयतुपारा, ग्राम पंचयत-कन्डोली, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से राजकुमार नाग बता रहे हैं कि आंगनबाड़ी भवन नहीं है। इस कारण बच्चे आगे जा के स्कूल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते। आंगनबाड़ी से शुरुआती शिक्षा मिलती है तो बच्चों का आधार मजबूत होता है। बच्चे अगर आचानक स्कूल जाते हैं तो ठीक से सीख नहीं पाते। इस संदर्भ में कई बार शिकायत कर चुके हैं फिर भी अभी तक भवन नहीं बना है। सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों में बात कर के आंगनबाड़ी भवन बनवाने में मदद करें। आधिक संपर्क करने के लिए इन नम्बरों में बात करें: सरपंच@8302391209, CEO@9406016762, कलेक्टर@8488956694.
