मछली जल की रानी है, जीवन उसका पानी है...कविता-

ग्राम पंचायत-एर्राबोर, विकासखण्ड-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से सुंदर, सुनाक्षी और तुलसी यादव एक कविता सुना रहे हैं:
मछली जल की रानी है-
जीवन उसका पानी है-
हांथ लगाव डर जाती है-
बहार निकालो मर जाती है...

Posted on: May 03, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT KONTA POEM SONG SUKMA VICTIMS REGISTER

एक साल से आंगनवाड़ी की स्थिती खराब है, आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-एर्राबोर, विकासखण्ड-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से इंदिरा देवी शर्मा बता रही हैं| उनके गांव के आंगनबाड़ी की स्थिती खराब है| खिड़की दरवाजे टूटे हैं| लाईट की सुविधा नहीं हैं| पंखे नही लगे हैं| जब से आंगनवाड़ी बनी है, तब से बिजली नहीं लगी है| एक साल से ये समस्या बनी है| समस्या के निराकरण के लिये, उन्होंने गांव के सरपंच और विद्युत् विभाग में आवेदन दिया| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है | इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7587213187. सरपंच@7646988178, सचिव@9406470494.

Posted on: May 03, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT KONTA PROBLEM SONG SUKMA VICTIMS REGISTER

छोटी सी मछली पानी में फिसली...कविता

ग्राम पंचायत-एर्राबोर, विकासखण्ड-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से अश्विन एक कविता सुना रहे हैं :
छोटी सी मछली पानी में फिसली-
पापा ने पकड़ा, मम्मी ने काटा-
दीदी ने फ्राई किया, मोटू भईया खाया-
बड़ा मजा आया...

Posted on: May 03, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT KONTA POEM SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER

बड़े प्यास से मारा-मारा भटक रहा था कौआ बेचारा...बाल कविता-

ग्राम पंचायत-एर्राबोर, विकासखण्ड-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से अनुष्का एक बाल कविता सुना रही हैं :
बड़े प्यास से मारा-मारा भटक रहा था-
कौआ बेचारा-
नगर-नगर में पानी ढूंड न पाया-
सासा एक घड़ा जो देखा-
पर पानी था थोड़ा उसमे-
कंकड़-कंकड़ चुनकर कौआ लगा फेकने बीच घड़े...

Posted on: May 03, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT KONTA POEM SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER

बिल्लू पुरी संगीत में रूचि रखते हैं, और सभी प्रकार के वाद्य यंत्र बजा लेते है...

महात्मा गांधी चट्टी आश्रम, विकासखण्ड-चिंतूर, जिला-ईस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से कन्हैयालाल अपने साथी बिल्लू पुरी से शहनाई की धुन सुना रहे हैं | वे सभी प्रकार के वाद्य यंत्र बजा लेते हैं| अभी वे सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा में जुड़े हैं| और ढोलक बजाते हैं| गीत संगीत वे काफी रूचि रखते हैं |

Posted on: Apr 30, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »