केंजट-केंजट दीदी सीजीनेट ता माठा...गोंडी सीजीनेट गीत
ग्राम-ताराडांड, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी सीजीनेट के ऊपर आधारित एक गोंडी गीत सुना रहे है:
केंजट-केंजट दीदी सीजीनेट ता माठा-
केंजट-केंजट नोनी सीजीनेट ता माठा-
रिकॉर्डिंग रास कीसी इमटू-
नार तुन केंचाट इमटू-
सीजीनेट ता नम्बर-
शून्य आठ शून्य सयुंग रंड शून्य-
आठ मुंद शून्य नंबर तुन इर्रा इमटू-
रिकॉर्डिंग रास कीसी इमटू...
Posted on: Aug 11, 2018. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI GONDI SONG MP
राई गायो न जाय, राई गायो न जाय, मारे शरम के मारे...पारंपरिक राई गीत
ग्राम-ताराडांड, अमरकंटक क्षेत्र, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी एक पारंपारिक राई गीत सुना रहे हैं :
राई गायो न जाय, राई गायो न जाय-
मारे शरम के मारे, आरा रा हो मारे शरम के मारे-
मोरे भईया गा मारे शर्म के मारे-
ढोलकी मा गणेश ढोलकी मा गणेश-
टिमकी मा बैईठे मईया शारदा-
मोर बहिनी हो टिमकी मा बैईठे मईया शारदा...
Posted on: Jul 29, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
अधिकारियों ने जबरदस्ती हम सभी से शौचालय बनवाया, पैसा नहीं दिया, मजदूरी भी नहीं दिया...
ग्राम-सपहा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामकृपाल पाल, गोकरन, राम साहू, सुब्बलाल वैस, शिवमंगल, रामनरेश पंडो, अरविन्द कुमार पाल, अंदरुलाल केवट, सभी ग्राम वासियों का कहना है 2016 में उन्होंने अधिकारियों के कहने पर शौचालय बनाया लेकिन उनके लागत का पैसा नही मिला, कुछ का तो शौचालय भी नही बना, उन्होंने अपने स्तर पर अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन कोई कारवाही नही हो रही है, लगभग 350 शौचालय का लागत रुका है, इसलिए ग्रामवासी सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर शौचालय निर्माण लागत का पैसा दिलाने में मदद करे : सहायक सचिव@8223917618, कलेक्टर@9826443377. संपर्क नंबर@7610661711.
Posted on: Jul 22, 2018. Tags: BABULAL NETI OK RAMKRIPAL PAL SONG TOILET VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में हैंडपंप खराब है, हम लोगो को पानी के लिए 1 किलोमीटर दूर कुंआ जाना होता है-
ग्राम-सपहा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बासमती बता रही है वार्ड क्रमांक
2 में हैंडपंप खराब हो गया है, जिसके कारण लोगों को पानी के लिए 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है गांव में लगभग 35 घर है जो समस्या से जूझ रहे हैं, वर्तमान में वे सरपंच के कुंए से पानी लाते है, जिसमे लोगो के सांथ नोक झोक होती रहती है, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने आवेदन किया है, लेकिन इस पर अभी कोई कार्यवाही नही हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियों से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरों पर बात कर हैंडपंप सुधरवाने में मदद करें : PHE@9589733942, सचिव@8223917618, कलेक्टर@9826443377.
सम्पर्क नंबर@9754918272.
Posted on: Jul 20, 2018. Tags: BABULAL NETI HANDPUMP SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
अधिकारी के कहने पर अपनी लागत से शौचालय निर्माण कराया, 3 साल हो गए, पैसा नही मिला-
ग्राम पंचायत-सपहा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुब्बालाल सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के बाबूलाल नेटी को बता रहे हैं कि 2016 में सरकार की स्वच्छ भारत योजना के अंतर्गत उनके नाम से शौचालय आबंटित हुआ था, जिस पर अधिकारियों के कहने पर उन्होंने अपने खर्च से शौचालय का निर्माण करा लिया है लेकिन 3 साल हो चुके हैं अब तक उन्हें लागत का पैसा नही मिला, आवेदन करने पर अधिकारी घुमा रहे हैं, इसलिए सांथी सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर शौचालय निर्माण की लागत राशि दिलाने में मदद करे : कलेक्ट@9826443377, सचिव@8223917618. सम्पर्क@7610661711.
