माँ की गोंद पिता का आश्रय, मेरा मध्यप्रदेश है...राज्य गीत

ग्राम-छतरपुर, तहसील-घुघरी, जिला-मंडला, मध्यप्रदेश से मोहन मरावी राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
सुख का दाता सबका साथी शुभ का यह सन्देश है-
माँ की गोंद पिता का आश्रय मेरा मध्य प्रदेश है-
विन्ध्याचल सा भाल नर्मदा जल इसके पास है-
यहाँ ज्ञान-विज्ञान-कला का लिखा गया इतिहास है-
उर्वर भूमि सगुन रिक्त संपदा जहां अशेष है-
सुर-सौरभ सुष्मान से मंडित मेरा मध्य प्रदेश है-
सुख का दाता सबका साथी शुभ का यह सन्देश है-
माँ की गोंद पिता का आश्रय मेरा मध्य प्रदेश है...

Posted on: Jul 15, 2018. Tags: MOHAN MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

री री लो री लो लो ये लो ले...गोंडी गोटुल गीत

ग्राम-तालगुड़ा, तहसील-एटापल्ली, जिला-गढ़चिरौली, महाराष्ट्र से उमेश्वरी दुग्गा गाँव की महिलाओं से गोंडी गीत रिकॉर्ड करवा रही हैं. गीत के माध्यम से गोटुल शिक्षण व्यवस्था के विषय में बताया जा रहा है. इनका कहना है कि -हम सब गोटुल में ही शिक्षा प्राप्त करते हैं:
री री लो री लो लो ये लो ले-
रु ला ले दूंगा कोड वेड़वा ले-
री री लो री लो लो ये लो ले...

Posted on: Jul 15, 2018. Tags: UMESHWARI DUGGA

1 handpump and well for 200 adivasis which dries up in summer, Pls help...

We have one working hand pump and a well for 200 adivasi people in our village which often dries up in summer say villagers of Talguda village under Kuhka panchayat in Etapally tehsil of Gadchiroli district in Maharashtra in their Gondi language to Umeshwari Dugga. we have been requesting for long but no one helps. Pls call Collector@9403774877, CEO@9822600044 and MLA@9422555678 to help suffering adivasis. Villager Gosu@9404370670.

Posted on: Jul 15, 2018. Tags: GONDI HANDPUMP UMESHWARI DUGGA WATER

बारदोली का वो सरदार, जिसे झोपड़ी से था प्यार...सरदार पटेल पर कविता

कानपुर, उत्तरप्रदेश से के.एम. भाई सरदार बल्लभ भाई पटेल के 139 वीं जयंती के अवसर पर उन्हीं को समर्पित एक कविता प्रस्तुत कर रहे हैं :
बारदोली का वो सरदार, जिसे झोपड़ी से था प्यार-
मिट्टी में जन्मा, मिट्टी के खातिर जिसने सत्याग्रह छेड़ा था-
खूब लड़ा वो जिसने गोरों को खदेड़ा था-
एकता का वो दूत जिसने रजवाड़ों को जोड़ा था-
वीर-बलिदानी जिसने देश की खातिर वजीर-ए-आलम का पद छोड़ा था-
ज्वालामुखी सा तेज अखंडता की चट्टान था वो-
जिसने गांधी के संग राष्ट्र निर्माण का सपना देखा था-
लड़ा भी वो, मिटा भी वो, जन-जन की पहचान था वो...

Posted on: Jul 15, 2018. Tags: KM BHAI SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Got Kerosene days after CGnet report, was not getting from 6 months...

ग्राम-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, थाना-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं, उनके गांव में 6 महीने से लोगो को मिट्टी तेल नही मिल रहा था, जिसके कारण लोगो को दिक्कत होती थी, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने सरपंच और खाद्य अधिकारी के पास आवेदन किया था, लेकिन उसके बाद भी काम नही हुआ, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में 30 जून 2018 को रिकार्ड किया, जिसके 3 दिन बाद मिट्टी तेल उपलब्ध हो गया, इसलिए वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं और संबधित अधिकारी को धन्यवाद दे रहे हैं, जिनकी मदद से उनकी समस्या का निराकरण हो गया | कैलाश सिंह पोया@9753553881.

Posted on: Jul 15, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »