हाय जमाना टेढा यार, जमाना टेढा है रे...करमा गीत

ग्राम खरगवारा, विकासखंड-महेंदवानी, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से राजेंद्र श्याम एक करमा गीत सुना रहे है:
हाय जमाना टेढा यार, जमाना टेढा है रे-
समल-समल डग-डार जमाना टेढा है रे-
कोदो नई ये कुटकी नई ये अउ तो नई ये धान-
जमाना टेढा यार, जमाना टेढा है रे-
साँझा के बेरा पहुना अईगे, कहो में राखव मान-
समल-समल डग-डार जमाना टेढा है रे-
लावा ढोरकए तितुर ढोर कए अउ ढोरकए मंजूर-
जमाना टेढ़ यार, जमाना टेढा है रे-
कितना दूर निकल के भगगे जमाना टेढा है रे-
जमाना टेढ़ यार, जमाना टेढा है रे...

Posted on: Oct 19, 2016. Tags: RAJENDRA SAIYAM SONG VICTIMS REGISTER

पहाड़ी कोरवा जनजाति समुदाय के कुछ लोग अब भी जंगल काटकर पारम्परिक झुंगा खेती करते हैं...

ग्राम गणेशपुर, ग्राम पंचायत सिसरिंगा, ब्लाक धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से प्रेमसाय मुढ़ीयार जो पहाड़ी कोरवा जनजाति समुदाय के सामाजिक जिला अध्यक्ष है उनके साथ आज उपस्थित है ग्रामवासी सुनाराम और उनके द्वारा बताया जा रहा है कि विशेष पहाड़ी कोरवा जनजाति समुदाय के लोग कैसे खेती-किसानी करते है | वे आपस में इसके सबंध में बातचीत कर रहे है | सुनाराम बता रहे हैं कि वे अपने पूर्वजों की तरह झुंगा खेती करते हैं जिसमें जंगल काटकर खेत बनाया जाता है । वे बता रहे हैं कि उन्होंने इस बार बरसात में कई तरह के पारम्परिक फसलों को लगाया है उन्हें अभी पता नहीं कि अंतत: इस बार फसल कैसी होगी । इसके साथ उन्होंने धान भी लगाया है । प्रेमसाय@8827498916

Posted on: Oct 18, 2016. Tags: PREMSAI MUDHIYAR SONG VICTIMS REGISTER

तू तो नौजवान है इस जगत की शान है...देशभक्ति गीत

जिला-मजफरपुर (बिहार) से सुनील कुमार नौजवानों को समर्पित एक गीत गा रहे है:
ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ल लला ल ला लला ल लला लला लला-
तू तो नौ जवान है इस जगत की शान है तेरे दम पे बना देश यह महान है-
पाट तो जमीन पर नफरतों की खाइयाँ दूर हो समाज की सारी
वह बुराइयाँ हौसलों से तेरी सारी विश्व को गुमान है
तू तो नौ जवान है तू तो नौ जवान है-

Posted on: Oct 18, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

पड़ोसियों ने मेरे पिता की ह्त्या कर दी, एक महीने में पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है, कृपया मदद कर

ग्राम समुनिया, पोस्ट कापू, तहसील धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से शैलेन्द्र चक्रधारी आरोप लगा रहे हैं कि उनके पिता पंचराम चक्रधारी को उनके ही गाँव के दिलीप यादराम तथा बाबूलाल के द्वारा घर से दिनांक 17/09/2016 सुबह 8 बजे गाँव से दूर स्थान ले जाकर नदी के किनारे बिजली प्रवाहित कर मार दिया गया | आरोपी इस समय फरार बताये जा रहे है | उन्होंने इस घटना की खबर अपने नजदीकी पुलिस थाना (कापू) में शिकायत किये 30 दिन हो गया है पर अभी तक कोई कारवाही नहीं किया है | अत: सीजीनेट स्वर सुनने वाले से मदद की अपील कर रहे है कि पुलिस स्टेशन (कापू) के अधिकारी से 09977354242 पर बात कर के उन पर दबाव बनाएं । चक्रधारी@7697315074

Posted on: Oct 18, 2016. Tags: SHAILENDRA CHAKRADHARI SONG VICTIMS REGISTER

अरे देशवा किसान हो, सइयां मोर जवान हो...देशभक्ति गीत

ग्राम देवीगंज, जिला बलरामपुर रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) से बिहारी बाबू भोजपुरी भाषा में देशभक्ति गीत सुना रहे है :
अरे देशवा किसान हो, सइयां मोर जवान हो-
भेजें है लिफाफा में अबीर, कि बलमवा फौजी-
सीमा पे बाढ़े कश्मीर हो, बलमवा फौजी-
अरे छुट्टी नही मिलल ता, नही बा मलाल हो-
होली से बढ़के बाते, देश के सवाल हो-
अरे सइयां मोर जवान हो, देशवा किसान हो-
भेजे है लिफाफा में अबीर कि बलमवा फौजी...

Posted on: Oct 18, 2016. Tags: CHANDESHWAR KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »