किसान स्वर : लीची की फसल को अब दो महीने तक सुरक्षित रखा जा सकेगा...

लीची की फसल को अब २ महीने तक सुरक्षित रखा जा सकेगा । अब तक यह फसल सिर्फ ४ दिन से एक सप्ताह तक ही सुरक्षित रखी जा सकती है । जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार उनके यहां लग रहे लीची अनुसंधान केंद्र के बारे में बता रहे हे जो भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर बार्क के प्रयास से लगाया जा रहा हैं जो लगभग एक 75 लाख से 1 करोड़ रूपये तक के खर्च से तैयार होगा । इसमें १ टन लीची की प्रोसेसिंग एक घंटे में की जा सकेगी । इससे किसानों और व्यापारियों को बहुत लाभ होगा । इस पहल के लिए वे केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह का बहुत धन्यवाद कर रहे हैं जो मुजफ्फरपुर के गौरव को आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं । लीची के कारण ही मुजफ्फरपुर को मीठा शहर कहा जाता है । सुनील कुमार@9308571702

Posted on: Oct 23, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के जंगल में बाहरी आकर बस रहे हैं जंगल काट रहे हैं कृपया अधिकारियों को फोन करें...

ग्राम पंचायत-देवरी, पोस्ट-चंदौरा, थाना-चंदौरा, तहसील-प्रतापपुर,जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़ ) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कि इनके यहाँ के जंगल में बाहरी लोग आ कर के पेड़ पौधों की कटाई कर रहे हैं और उसी जमीन पर कब्जा भी कर रहे हैं, जंगल विभाग के अधिकारी कोई भी ठोस कदम नही उठा रहे हैं, जिस कारण ग्रामीणों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ग्रामीण चाहते हैं की सीजीनेट सुनने वाले सभी साथी उनकी मदद करें,जंगल विभाग के अधिकारियों से बात कर बचे हुए खाली जगहों में नये वृक्षारोपण किया जाए,दरोगा का मोबाईल नम्बर है -8889472625,और जिला कलेक्टर का मोबाईल नम्बर -9425985298,एवं एस डी एम -09424166557. पोया@9575922217

Posted on: Oct 23, 2016. Tags: KAILASH SHINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

होए रे काके ला पाय लागि, काके ला आशीष...करमा नृत्य गीत

ग्राम-धुमाधाड़ (भगतपारा) विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी दुर्गा पूजा दस दिन बाद गाये जाने वाले गीत सुना रहा है :
होए रे काके ला पाय लागि, काके ला आशीष-
काके चरण टेके उहु बड़ा हित, मर्दे झिन करिया रित-
हिरदय ला बिचार के ना, गता गईहा गीत, भई झिन करिया रित-
होए रे काके ला पाय लागि, काके ला आशीष-
गुढर्रा ला पाय लागि, लईका ला आशीष-
माता-पिता ला चरण टेके, उहु बड़ा रित मर्दे झिन करिया रित-
होए रे काके ला पाय लागि, काके ला आशीष...

Posted on: Oct 23, 2016. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

तै ठाढ़े रहबे गा, तै ओघरे रहबे गा...छत्तीसगढ़ी गीत

कन्हैंया लाल पडिहारी, तमनार ,रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं-
तै ठाढ़े रहबे गा, तै ओघरे रहबे गा-
मैं नून मिरचा लेके आवो तै ठाढ़े रहबे गा-
मैं ठाढ़े रहूं हो मैं उपरे रहूं हो-
तै जा नून मिरचा लेके आबो-
आमा खाएबड़ जाबो-
तै ओगरे रहेबे गा, मैं ओगरे रहूं हो-
मंजनिया के डेरा मा आम खाये जाबो-
ओही बेला में जाबो-
मैं कर लहु अपन बंद दुकान-
दाई दादा मन सुते रही ओही बेला मा जाबो-
आपन जिंदगी ला बनाबो...

Posted on: Oct 22, 2016. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER

किसान स्वर : रबी फसल के लिए जुताई इतनी न करें कि ज़मीन की नमी चली जाए, उसके बाद पाटा चलाएं...

जिला-डिन्डोरी (म.प्र.) से कृषि अधिकारी डॉ सुरेश पटेल किसानो को रबी फसल के बारे में जानकारी दे रहे है और बता रहे है कि रबी फसल का समय अब आ गया है और किसान भाई बक्खर अथवा कल्टीवेटर से खेत की जुताई करे पर ज्यादा जुताई न करें ताकि खेत की नमी का नुक्सान न हो| हर एक जुताई के बाद पाटा अवश्य चलाएं ताकि नमी संरक्षित रहे और उसके बाद ही बुआई करें । इस विषय या कृषि से जुड़े किसी औरर मुद्दे पर अधिक जानकारी के लिए किसान भाई फ़ोन नम्बर – 9407062973 पर संपर्क कर सकते हैं । ऐसे दफ्तर सरकार ने हर जिले में खोल रखे हैं और आप स्थानीय फसल और उनके बारे में जानकारी के लिए स्थानीय अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं । संतोष अहिरवार@9516071739

Posted on: Oct 22, 2016. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »