हे मेरे वतन के लोगो जरा आँखों में भर लो पानी...देशभक्ति गीत -
तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता झंडा दिवस के उपलक्ष में एक देशभक्ति गीत सुना रहे है :
हे मेरे वतन के लोगो जरा आँख में भर लो पानी – जो शहीद हुए है उनकी जरा याद करो कुर्बानी – जब घायल हुआ हिमालय खतरे में पड़ी आजादी – दस-दस को एक ने मारा वो वीर थे भारतवासी – ये धन्य तेरी ये बढाई और धन्य तेरी ये कुर्बानी – जो शहीद हुए है उनकी जरा याद करो कुर्बानी...
Posted on: Dec 07, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
हांथी दादा बड़े सवेरे निकल पड़े मैदान में...बाल कविता -
तमनार पड़ेगांव, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से डॉ PS पुष्प बाल कविता सुना रहे हैं:
हांथी दादा बड़े सवेरे निकल पड़े मैदान में-
कांप रहे थे ठुठरन में जान नही रही जान में-
इतने में तो सूरज भईया निकल पड़े असमान से-
टाटा कह जाड़े को दादा उछल पड़े अब शान से-
टाटा कह जाड़े को दादा उछल पड़े अब शान से...
Posted on: Dec 04, 2017. Tags: DR PS PUSHP SONG VICTIMS REGISTER
लिखूं दाई पढ़ूं वो आगू मेहर बढूँ वो...शिक्षा पर रचना -
तमनार, पड़ेगाँव, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से बाल साहित्यकार डॉ PS पुष्प शिक्षा से सम्बंधित एक रचना सुना रहे है:
लिखूं दाई पढ़ूं वो आगू मेहर बढूँ वो-
दाई मोला रोक जनते अपन हक़ भर लडूं वो-
पढना सीखूं लिखना सीखूं हमर परिवार सुधरी-
महूँ कछू बन सकतऊँ जिन्दगी के हर बात सुधरी-
कौन हर बनाते पिंजरा उडत अपन बेटी भर वो-
दाई मोला रोक जनते अपन हक़ भर लडूं वो...
Posted on: Dec 03, 2017. Tags: DR PS PUSHP SONG VICTIMS REGISTER
एक दिन अहसन आएगा भाई, ये दुनिया छुट जायेगा...रचना -
ब्लाक-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता भ्रष्टाचार से सम्बंधित एक छत्तीसगढ़ी रचना सुना रहे है:
एक दिन अहसन आएगा भाई-
ये दुनिया छुट जायेगा-
पिंजरा के सुहाना-
मोरो बोलत मैना उड़ जाई न-
एक दिन अहसन आएगा भाई...
Posted on: Dec 02, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : नीबू के छिलके का रूम फ्रेशनर के रूप में उपयोग...
अभुमका हर्बल प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद (गुजरात) से डॉ. दीपक आचार्य नीबू के रस को निकालने बाद उसे ना फेंकने की सलाह दे रहे हैं ये बता रहे हैं कि आप उसका उपयोग रूम फ्रेशनर की तरह कर सकते हैं. नीबू के छिलके को उबलते पानी में डाल दे और जब उससे भाप निकलने लगे, खुशबू आने लगे तब उसे घर में सभी जगह जहां सीलन लगी हो, दुर्गंध आती हो वहां वहां घुमाने से दुर्गंध दूर होती है बीमारी के कीटाणु नष्ट होते हैं. इसे हम रूम फ्रेशनर्स की तरह उपयोग में ला सकते हैं जिस जगह पर दुर्गंध आती है जैसे जूते, डस्टबिन वाली जगह में नीबू का छिलका रखने से दुर्गंध नष्ट होने लगती है. इस तरह से हम अपने खर्च को भी कम कर सकते हैं |दीपक आचार्य@7926467407.
