मैली चादर ओढ़ के कैसे द्वार तिहारे आऊं...भजन -
आदिवासी बाहुल तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र गुप्ता आज के समय में देश में प्रधानमंत्री की भूमिका को बताते हुवे एक भजन सुना रहे हैं :
मैली चादर ओढ़ के कैसे द्वार तिहारे आंउ – हे पावन परमेश्वर मेरे मनही मन शरमाऊं – तूने मुझको भेजा जग में देकर निर्मल काया – आकार के संसार में मैंने इस पर दाग लगाया – जनम जनम की मैली चादर कैसे दाग छुड़ाऊं – मैली चादर ओढ़ के कैसे द्वार तिहारे आंउ...
Posted on: Nov 21, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
लाज बचाओ कृष्ण मुरारी...भजन गीत -
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता तबला वादन के सांथ एक भजन सुना रहे हैं :
लाज बचाओ कृष्ण मुरारी – तुम बिन और न दूजो कोई – बीच भवर में आन फसी है नैया मेरी डगमग डगमग – पार लगाओ शरण बिहारी – लाज बचाव कृष्ण मुरारी...
Posted on: Nov 18, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
भाव बिना बाजार में वस्तु मिले नहीं मोल...प्रेरणादायक पंक्तियाँ -
तहसील-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता कुछ प्रेरणादायक पंक्तियाँ सुना रहे है:
भाव बिना बाजार में वस्तु मिले नहीं मोल-
बिना हरी कमजोर भाव सहित हरी बोल-
चिंता से चतुराई घटे और घटे शरीर-
पाप से लक्ष्मी घटे कह गए दास कबीर-
माया मरी न मन मरा और मर-मर गए शरीर-
आशा कृष्णा न मरी कह गए दास कबीर...
Posted on: Nov 17, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
राम तेरा धाम छोड़ कर और कहाँ मै जाऊं...तबला वादन के साथ गीत -
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता तबला वादन के सांथ एक गीत सुना रहे हैं
राम तेरा धाम छोड़ कर और कहाँ मै जाऊं – मन मंदिर में बसे हुवे हो तुम हो अंतरयामी – मन का भेद छुपा न जाए दीन दुखियों की है माई – राम तेरा धाम छोड़ कर और कहाँ मै जाऊं...
Posted on: Nov 15, 2017. Tags: RAJENDRA GUPATA SONG VICTIMS REGISTER
रथ चढ़े रोये जानकी माई...भजन गीत -
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक भजन गीत सुना रहे हैं :
रथ चढ़े रोये जानकी माई – मोर दोनों तपसया ला जी कौन बन ढूढ़ों माई – आगे-आगे राम चलत है पाछे लक्षमन भाई – जनकपुर के पान पियारी कोन हर ले जाई – रथ चढ़े रोये जानकी माई...
