ये धरती मा काम करबो, ये धरती मा काम करबो ना...छत्तीसगढ़ी

ग्राम-मंगुर्दा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से हरि मार्को एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
ये धरती मा काम करबो, ये धरती मा काम करबो ना-
हाँ हमर भुइयां बड़ा महान गा-
ये धरती मा काम करबो ना-
नागर बइला खेत मा लईजबो ना-
हाँ नागर ला जोत के हम खेती किसानी करबो गा-
ये धरती मा काम करबो, ये धरती मा काम करबो ना...

Posted on: Feb 28, 2020. Tags: BILASPUR CHHATTISGARH HARI MARKO SONG VICTIMS REGISTER

हम लोग हैं ऐसे दीवाने, दुनिया को बदलकर मानेंगे...गीत-

रीवा (मध्यप्रदेश) से छोटू कोल एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं :
हम लोग हैं ऐसे दीवाने, दुनिया को बदलकर मानेंगे-
मंज़िल की धुन में आये हैं, मंज़िल को पाकर जायेंगे-
दो दिन की बहारें है जग में, क्या जुर्म किसी का चलता है-
जो जुर्म का सूरज लाख तपे,हर शाम को लेकिन ढलता है-
नफरथ के शोले दिल में है, हम उनको बुझाकर मानेंगे-
हम लोग हैं ऐसे दीवाने, दुनिया को बदलकर मानेंगे...

Posted on: Feb 18, 2020. Tags: CHHOTU KOL MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

जिले से दूर होने से सरकारी योजनाओं का लाभ नही पा रहा है ..कृपया मदद करें 

ग्राम-हुसेड़ी, पंचायत-देवगांव, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से जयलाल कावडे बता रहें है की उनका गांव कांकेर के बॉर्डर पर होने के कारण सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है जिससे बहुत समस्या होती है, जिले में कुछ काम हो जाने पर बहुत दूर जाना पड़ता है नारायणपुर जिले के नजदीक है और अपने पंचायत को किसी तरह से नारायणपुर जिले में शामिल होने के लिए प्रयास कर रहे है, ग्राम वासियों के द्वारा अनेक बार आवेदन किया गया और हो जाएगा यही कहकर गुमराह कर रहें है लेकिन अभी कोई सुनवाई नहीं हुई है | सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : जिला कलेक्टर@9425205669, 7587876877, सम्पर्क@7067497327.

Posted on: Dec 21, 2019. Tags: JAYLAL KAWDE KANKER CHHATTISGARH SONG VICTIMS REGISTER

गाँव के आधे बस्ती में बिजली की कनेक्शन तो आधे बस्ती में नही, कृपया मदद करे...

ग्राम-बीजहा, पोस्ट-कोनी, तहसील-त्योंथर, थाना-अन्तेरेला ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से छोटे लाल कोल बता रहा है, बिजली की समस्या गाँव के करीब आधे बस्तियों में बिजली की कनेक्शन दिए तो कही आधे बस्ती में नही दिए गये है बिजली की कनेक्शन नही लगाये गये समस्या की जानकारी या अधिकारीयों के पास किये शिकायत परन्तु किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये ग्रामीणों का मानना है सभी के मोहल्ले में बिजली की कनेक्शन दिया जाना चाहिए सिलिये सीजीनेट स्वर सुनने वाल्रे साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बात कर बिजली कनेक्शन लगवाने में मदद करे. JE@9584228303.

Posted on: Dec 11, 2019. Tags: CHHOTULAL KOL REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

नलजल लगाया गया नही मिला पानी की सफ्लाई ग्रामीण परेशान, कृपया मदद करे...

ग्राम पंचायत-उदयगाँव, विकासखण्ड-छिंदवाड़ा, जिला-छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश) से सग्गन शाह मरकाम बता रहा है पेयजल की समस्या ग्राम पंचायत-उदयगाँव के वार्ड क्रमांक 21 जहां समुचित पेयजल नलजल की व्यवस्था किया गया है, परन्तु अभी तक लोगों को पानी सफ्लाई नही दिया गया जिसकी वजह से ग्रामीण परेशान इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने की अपील कर रहे है, दिए गये अधिकारीयों के फोन नंबर पर बात कर पानी सफ्लाई करवाने में सहयोग करे. CEO@7773795337. सरपंच@9685769810. सचिव@9752938353.

Posted on: Nov 29, 2019. Tags: CHHINDWARA MP SAGGAN SHAH MARAKAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »