आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: मिर्गी रोग के बारे में भील आदिवासी ज्ञान

ग्राम भेड़िया, तहसील सोंधवा, जिला अलीराजपुर (मध्यप्रदेश) से भुवान सिंह चोंगड़ के साथ उपस्थित है भील आदिवासी वैद्य भूरला भाई जो मिर्गी की बीमारी के बारे में बता रहे हैं । वे कहते हैं लाल कांदा अर्थात् प्याज दो किलो ले ले और उसे पीस लें और प्रतिदिन तीन खुराक लेवे सुबह, दोपहर तथा शाम इससे मिर्गी की बीमारी में शीघ्र लाभ मिलता है | वे आगे बता रहे हैं कि सुवर तथा खरगोश का खून पीने से भी मिर्गी की बीमारी में आराम मिलता है | भूरला भाई गाँव के वैद्य हैं और वे यह दावा करते हैं कि इस तरह से उन्होंने कई लोगों को इस रोग से मुक्ति दिलाई है । स्वास्थ्य स्वर इस जानकारी के बारे में कोई राय नहीं रखता है । आप इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप भुवान जी से 9753250250 पर संपर्क कर सकते हैं ।

Posted on: Dec 07, 2016. Tags: BHUWAN SINGH CHOUNGAD SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में नदी पर पुल नहीं है, बरसात में बहुत तकलीफ होती है कृपया अधिकारियों को फोन करें...

ग्राम घाठा, पोस्ट लम्तराई, ब्लाक पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश से पन्कूराम धुव्रे नदी में पुल नही बनने की समस्या बता रहे हैं ग्राम घाठा में एक नदी पड़ती है जो मुख्यमार्ग से जोडती है जहा पर अभी तक पुल नही बना है, जिसकी शिकायत अधीकारियों को कई बार कर चुके है पर कोई कार्यवाही नही किये जिसे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को मदद करने की अपील कर रहे है पुष्पराजगढ़ विधायक मोबाइल नम्बर 09425798329, जिला कलेक्टर अनुपपुर मोबाइल नम्बर 09425101221, CEO साहब मोबाइल नम्बर 09165857633, CM मोबाइल नम्बर 09425029827, ग्राम पंचायत सरपंच जी का मोबाइल नम्बर 09755810170. धुर्वे@9644094283/7772980096

Posted on: Dec 07, 2016. Tags: PANKURAM DURWE SONG VICTIMS REGISTER

कोयल के बोली बोलत बाटे कऊआ जरुर कोई बात बा...कविता

साहेबगंज मुजफ्फरपुर बिहार से प्रगतिशील सांस्कृतिक मंच के कवि महेश ठाकुर चकोर एक कविता सुना रहे हैं:
कोयल के बोली बोलत बाटे कऊआ जरुर कोई बात बा-
विचार करी रऊआ जरुर कोई बात बा-
दुश्मन रहल जे कहत हवे भईया-
नईया डुबावल उहे वा खेवईया-
मालिक ढ़ोवात धके-
माथ पर खड़ऊंआ जरुर कोई बात बा-
विचार करी रऊंआ जरुर...

Posted on: Dec 07, 2016. Tags: MAHESH THAKUR CHAKOR SONG VICTIMS REGISTER

जमीन वालों को बस इतनी जिंदगी दे दे...दो कवितायेँ

हल्द्वानी नैनीताल (उतराखंड) से इशान पत्र कुछ कवितायेँ सुना रहे हैं:

जमीन वालों को बस इतनी जिंदगी दे दे-
हसी बहारों को फूलों को जिंदगी दे दे-
वो सोच में भी अगर, कांप रूह कांप उठे-
मरे जमीर को बस इतनी जिंदगी दे दे-

“अपने देश की स्वाभिमान”
मैं वह लखीर हूँ, पत्थर की नही मिट सकता-
मैं का हौसला हूँ यू ही नही चुक सकता-
मैं तो डोर हूँ थामे है तिरंगे को-
लगा लो कोई भी बोली नही बिक सकता-

Posted on: Dec 07, 2016. Tags: IASHAN PATRA SONG VICTIMS REGISTER

एहन सुन्दर देवघर धाम,बाबा बैसल छथि एहिठाम...मैथिली भक्ति गीत

मैथिली भाषा में बैधनाथधाम पर भक्ति गीत सुना रहे हैं, सुनील कुमार मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार ) से:
एहन सुन्दर देवघर धाम,बाबा बैसल छथि एहिठाम-
सन्मुख पार्वती विराजथि एहि नगरिया में, देवघर नगरिया में-
दाहिना काल भैरव सरकार, बामा आन्नद बटुक दुआर-
दक्षिण काली माता ठाढ़ मंदिरिया में, देवघर नगरिया में-
हर-हर बम बम केर नारा, नित दिन गंगा जल धारा-
बम भोला कैलाश पहड़िया में, देवघर नगरिया में-
सुन्दर कीर्तन केर ओरियान, गायन वादन सकल विधान-
पंडा बाबा के जुटान जल ढढ़िया में, देवघर नगरिया में-
जीबू, बैजू , मणिकांत,एहिना ध्याने मगन एकांत-
एलियै मिथिला सं बैजू नगरिया में, देवघर नगरिया में...

Posted on: Dec 07, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »