मैं चीन्ह डालूं रे गोंडवाना गोंडी धरम इतिहास...गोंडवाना गीत

ग्राम-भेड़िया, पोस्ट-भेड़िया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से गोंडवाना राजकुमार पोया एक गोंडवाना के बारे में गीत सुना रहे है:
मैं चीन्ह डालूं रे गोंडवाना गोंडी धरम इतिहास-
मैं जान डालूं रे गोंडवाना गोंडी धरम इतिहास-
गोंडवाना राज म,भेड़िया के ताज म-
प्रकृति ला जान डालूं व्यक्ति ला जान डालूं-
संघठन ला जान डालूं शक्ति ला जान डालूं-
मैं चीन्ह डालूं रे...

Posted on: Dec 15, 2016. Tags: GONDWANA RAJKUMAR POYA SONG VICTIMS REGISTER

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को ११ महीने से वेतन नहीं मिला, अधिकारियों द्वारा घूस मांगने का आरोप...

ग्राम-झन्डाना, पोस्ट-वालपुर,तहसील-सोंडवा, जिला-अलीराजपुर मध्यप्रदेश से भुवन सिंह चौन्गड़ एक महिला की समस्या के बारे में बता रहे हैं उनके साथ महिला के पति सजन है जो बता रहे हैं कि उनकी गर्भवती पत्नी आंगनवाडी झंडाना में कार्यरत है जिनको 11 महीनो का वेतन नहीं मिला है इसके लिए इन्होने अधिकारियो के पास भी शिकायत किये है फिर इनका वेतन नहीं दे रहे है । उनका गाँव नर्मदा नदी के किनारे है जहां सड़क नहीं है और वहां से आने जाने की बहुत दिक्कत है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, आंगनवाडी से सम्बंधित अधिकारी का नम्बर – 9893674597 है । भुवन बता रहे हैं कि पूरे क्षेत्र में अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ियों में घूस लेकर काम करवाने के आरोप है कृपया जांचे। भुवन@9753250250

Posted on: Dec 15, 2016. Tags: BHUVAN SINGH CHOUNGAD SONG VICTIMS REGISTER

18 दिसंबर 2016 को बोकारो झारखंड में भोजपुरी दिवस में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रण...

लाखन सिंह शिवराज बता रहे हैं कि 18 दिसंबर 2016 को बोकारो में भोजपुरी दिवस मनाया जा रहा है जिसमे मुख्य अतिथि माननीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह होंगे, विशिष्ट अतिथि मनोज तिवारी सांसद होंगे । बोकारो जिला अध्यक्ष कला मंच सतेन्द्र ओझा, भोजपुरी परिवार के जिला सचिव सत्यनारायण चौधरी इस कार्यक्रम को उद्दघाटन करेंगे । कार्यक्रम में बिहार, झारखंड और बंगाल के भोजपुरी साथी उपस्थित होंगे । वे बता रहे हैं इस कार्यक्रम में भाग लेने वालो के लिए भोजन और रहने की व्यवस्था की गयी है तो भोजपुरी भाई बहन इस कार्यक्रम में भाग लेवे तथा इस कार्यक्रम सफल बनाएं। वे इस सन्देश को सीजीनेट स्वर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगो तक पहुचाने की बात कह रहे है | अधिक जानकारी के लिए लाखन सिंह@9431581566

Posted on: Dec 14, 2016. Tags: LAKHAN SINGH SONG VICTIMS REGISTER

माइनिंग और कंपनी के आने के बाद पशुओं को चराने के लिए यहां कोई चारागाह ही नहीं बचा है...

भारत एक कृषि प्रधान देश है यहां पर अधिक लोग कृषि पर आधारित है पर हमारे इलाके में माइनिंग और कंपनी आने के बाद चरागाह ही नहीं बचे हैं अभी भी फसल खेत में ही है पर लोगों ने अपने पशुओं को खुला छोड़ दिया है क्योंकि उनको चराने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है बता रहे हैं
तहसील-तमनार, जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ से राजेंद्र गुप्ता है जिनके साथ हैं डा रोहित कुमार साहू जो बता रहे है कि पशुओ को चराने के लिए चरगाह नहीं है तो इनकी कहना है कि चरगाह कि व्यवस्था की जाए, गाँव के सरपंच का नम्बर – 9329407294 । वे कह रहे हैं जिन कंपनियों के कारण यह समस्या बढ़ी है उनको भी इस गंभीर समस्या जिससे से अधिकाँश का जीवन जुड़ा है उसको सुलझाने में मदद करना चाहिए । राजेन्द्र@9993891275

Posted on: Dec 14, 2016. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

हे किताब पर इतनी मोटी जितनी होय पराठा रोटी...कविता

ग्राम-करकेटा, पोस्ट-जोगा, थाना-उटारी रोड, जिला-पलामू, झारखण्ड से अकलेश कुशवाह एक कविता सुना रहे हैं:
हे किताब पर इतनी मोटी जितनी होय पराठा रोटी-
पढने पर तब हो हल्ला भूल जायेंगे खाना रसगुला-
बढ़ पढ़कर पाए सभी किताब पापा लिख दो ऐसी किताब-
नयी-नयी हो उसमे बात पढने लगे सभी दिन रात-

Posted on: Dec 14, 2016. Tags: AKHLESH KUSHVAH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »