छुप छुप अश्रु बहाने वाले, मोती व्यर्थ लुटाने वालो...प्रेरणा गीत-
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक जीवन प्रेरणा गीत सुना रहे हैं :
छुप, छुप अश्रु बहाने वाले, मोती व्यर्थ लुटाने वालो-
कुछ सपनो के मर जाने से, जीवन नही मरा करता है-
सपना क्या है नयन सेज पर सोया हुआ आंख का पानी-
और टूटना है इसका रैन जागे कच्ची नींद जवानी-
गिली उमर बनाने वालो, डूबे बिना नहाने वालो-
कुछ पानी के बह जाने से सावन नहीं मरा करता है...
Posted on: Aug 27, 2018. Tags: CG DURGESH PATEL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
फूल जैसी मुस्कान तेरी...गीत
ग्राम-हिन्दूबिनापाल, तहसील-अंतागढ, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सीता और सारिका ध्रुव एक गीत सुना रहे हैं:
फूल जैसी मुस्कान तेरी-
तू बनेगा पहचान मेरी – अम्बर के तारो को-
धरती पे लाना है-
राजा इस दुनिया का बन के दिखलाना है –
माँ की दुआए फूले पले तो-
सचाईयो को रख के चले तो-
फूल जैसी मुस्कान तेरी-
मै बनुगी पहचान तेरी...
Posted on: Aug 27, 2018. Tags: CG HINDI KANKER RAVO WADDE SONG VICTIMS REGISTER
Today's news from newspapers in Gondi : 28th August 2018...
मध्यप्रदेश . नरसिंहपुर : सड़क-पुलिया खराब, प्रसूता को खाट पर लिटाकर 4 किमी तक घर ले गए परिजन – नईदुनिया –
मध्यप्रदेश : श्योपुर जिले में सेल्फी और फोटो में पीएम आवास पूरे, असल में बदहाल
आधार के अभाव में झारखंड के आदिवासी परिवार राशन कार्ड से वंचित – नईदुनिया -बीजापुर : एम्बुलेंस में ऑक्सीजन हुआ खत्म, मासूम बच्ची की मौत – नईदुनिया – जगदलपुर : संविधान को बचाने की मांग लिए बस्तर के लोकल हथियार लेकर सड़क पर उतरा मोर्चा – पत्रिका -
Posted on: Aug 27, 2018. Tags: GONDI NEWS NEWS RAMESH KUNJAM
स्वास्थ्य स्वर: मलेरिया का घरेलू उपचार-
ग्राम-रहगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकात शर्मा आज हमें मलेरिया रोग का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं. वे कह रहे हैं कि अपामार के पत्ते और काली मिर्च बराबर मात्रा में लेकर पीस लें और फिर इसमें थोड़ा सा गुड़ मिलाकर मटर के दानों के बराबर गोलियां तैयार कर लें फिर एक-एक गोली को भोजन के बाद नियमित सेवन करने से मलेरिया ज्वर नहीं पकड़ता है | इन गोलियों का सेवन दो से चार दिन करना पर्याप्त होता है | नोट-अपा महारक को छिछला के नाम से भी जाना जाता है, जो आसानी से मिल जाता है | अधिक जानकारी के लिए संपर्क वैद्य चंद्रकात शर्मा@9893327457
Posted on: Aug 27, 2018. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH HINDI MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER
जौहरी के बेटे के नकली हीरे के हार की कहानी-
एक जोहरी था जिसका निधन हो जाने पर उसके घर में बहुत बढ़ा संकट आ गया, घर में खाने तक की समस्या हो गई, जोहरी का एक लड़का था जिसे उसकी माँ ने एक हार देकर कहा जाओ चाचा जी से कुछ मांग लाओ, चाचा ने हार को देखा और कहा अभी बाजार तेज नही है, जब बाजार तेज होगा तब लाना, और लडके को कुछ पैसे देकर अपने दुकान में काम करने के लिए कहा, लडके ने उसकी बात मान ली, कुछ दिन बाद लड़का काम सीख गया. दूर-दूर से लोग अपने हीरे की परख कराने के लिए उसके पास आने लगे, तब उसके चाचा ने उसे हार लाने को कहा, लड़का जब हार को देखा तो उसे पता चला वह नकली है, चाचा के पूछने पर उसने बताया वह हार नकली है, चाचा ने कहा यदि यह बात मै पहले कहता तो तुम नही मानते और मुझे बुरा समझते...

