नना साटूम दाका रोय येलो बेलोसा...गोंडी गोटुल गीत

ग्राम-पानागाँव, तहसील-पखांजूर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रानो वड्डे के साथ में कुछ महिला साथी एक गोंडी गीत सुना रहे है| इस गीत को गोटुल में जाते समय गाते है:
नना साटूम दाका रोय येलो बेलोसा-
नना साटूम दाका रोय बेलोसा-
नना वेने वायकान रोय वायकान दादा सिलेदार-
वायकान दादा सिलेदार-
नावा संगे वायमा येलो बेलोसा-
वायमा येलो बेलोसा-
हेलाड़ा इरवूर इन्दानूर येलो बेलोसा...

Posted on: Sep 08, 2018. Tags: CG GONDI GOTUL KANKER PAKHANJUR RANO WADDE SONG

Today's news from newspapers in Gondi: 8th September 2018 -

नई दिल्ली :पेट्रोल 20 पैसे तो डीजल 21 पैसे और महंगा हुआ-दैनिक भास्कर-
बस्तर/ नई दिल्ली:पीड़ित फारूक अली ने ऐसे बयां किया बस्तर के नक्सलवाद का दर्द – नईदुनिया-
अहमदनगर:लोकपाल और किसानों की पेंशन की मांग को लेकर 2 अक्टूबर से अनशन पर बैठेंगे अन्ना हजारे – दैनिक भास्कर-
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद:9 सूत्री मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा-न्यूज़18-
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा :आखिर क्यों खाली बस्ते स्कूल जा रहे बच्चे-पत्रिका न्यूज़ -

Posted on: Sep 08, 2018. Tags: GONDI NEWS RAMESH KUNJAM

अले ओरा बोरा मरमा आया धारे-धार...गोंडी विवाह गीत

ग्राम-पेनकोद्दो, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से निलाबती वड्डे के साथ में बुदीबाई, सिंगायबाई, सन्नीबाई और शांति एक गोंडी विवाह गीत सुना रहे हैं:
रे रे लोयो रेला रेला रे रे ला-
अले ओरा बोरा मरमा-
आया धारे-धार-
धारे-धार बेरेल कायाग-
बेरेल पंडीग सरापले-
अले सारेंग कोटुल-
बिजली समधी सुमुक ले-
हेयोर बोयोर वायेन बायो-
बायोर-बायोर मिटिक ले...

Posted on: Sep 08, 2018. Tags: GONDI KANKER CG NEELABATI WADDE PAKHANJUR SONG

दादी और पोती के बीच वाद विवाद...चुटकुला

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक चुट्कुला सुना रहे है, एक दादी और पोती आपस में बात करते है-
दादी- तू दिनभर चपड़-चपड़ करती रहती है, एक मिनट चुप नही रहती-
पोती- आप भी तो दिनभर कुछ न कुछ बोलती रहती है, कभी मम्मी से, कभी पापा से, कभी भईया से, कभी मुझसे-
दादी- मै तेरे भलाई के लिए कह रही हूँ, जब तू शादी होकर ससुराल जाएगी तो तेरा सास ननद, ससुर, जेठ-जेठानी, देवरानी कहेंगे कि कहां से इसे उठा लाए-
पोती- मै तो ऐसे घर में बिहा कर जाउंगी, जहां आप जैसा कोई खूसठ बूढी-बुढा ना हो,
ना सास हो, ना ससुर, ना जेठ-जेठानी, ना ननद देवर हो-
उसके बाद दोनों चुप हो जाते हैं और अलग-अलग चले जाते हैं...

Posted on: Sep 08, 2018. Tags: CG JOKE KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

वतन के डहरी पे पैहरी सो गए नींद बहुत गहरी...देशभक्ति गीत

ग्राम-वेंकटनगर, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से शांतनु पाण्डेय एक देशभक्ति गीत सुना रहे है:
वतन के डहरी पे पैहरी सो गए नींद बहुत गहरी-
यंगा वे एक वे सोए मीठे सपना में खोए-
ना जाने कब से उसने किया व्यायाम एक-
जलाए एक दिया उन वीरो के नाम-
किसी घर उन्जारे वो किसी को जान से प्यारे वो-
जलाए एक दिया उन वीरो के नाम...

Posted on: Sep 08, 2018. Tags: ANUPPUR MP SHANTANU PANDEY SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »