गुरु गोविंद दोऊ खड़ काके लागूं पाए...दोहा
ग्राम पंचायत-कैसल, जिला-संबल (उत्तरप्रदेश) से योगेन्द्र कुमार एक दोहा सुना रहे हैं:
गुरु गोविंद दोऊ खड़ काके लागूं पाए-
बलिहारी गुरु आपने गोविन्द दियो बताय-
यह तन विष की बेलरी गुरु अमृत की खान-
सीस दिए से गुरु मिले वो भी सस्ता जान-
ऐसी वाणी बोलिये मन का आप खोये-
औरन को शीतल करे आपहु शीतल होये...
Posted on: May 30, 2022. Tags: DOHA SANBL UP YOGENDRA KUMAR
सहकार रेडियो : बाल चौपाल (चीनी कहानी)
बच्चों, बाल चौपाल में आज आप सुनेंगे कहानी “मुर्गी बेचने वाली लड़की”| यह एक चीनी कहानी है और इसका हिंदी अनुवाद किया है अरविंद गुप्ता जी ने| कहानी “भारत ज्ञान-विज्ञान समिति” ने प्रकाशित की है| आवाज़ है जयपुर राजस्थान से सुनीता जी की| ध्वनि सम्पादन किया है शिल्पी ने|
YouTube लिंक:
https://youtu.be/0hJFqx9bY6M
वेबसाइट पर सुनें: https://www.sahkarradio.com/chart/bal-chaupal-murgi-bechne-wali-ladki/
Posted on: May 29, 2022. Tags: BAAL CHAUPAL RADIO SAHKAR SONG
मीटर नहीं लगने के कारण बिजली काट दिया करते है, कृपया मदद करें-
ग्राम-कुटुमसर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कमलूराम कश्यप जी बता रहे हैं कि उनके गांव में बिजली की बहुत समस्या है| बिजली विभाग मीटर नहीं लगा है| मीटर नहीं लगने के कारण बिजली काट दिया जाता है| बिजली नहीं होने के कारण लोगों को अँधेरे में रहना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं, लेकिन अभी तक मीटर नहीं लगा है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबरों पर बात कर के मीटर लगवाने में मदद करें| संपर्क नंबर@7000790245, सरपंच@96914 10078, सचिव@9406286648.
Posted on: May 29, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA LIGHT POWER PROBLEM SUPPLY
कुछ तो जरूर बाटे गड़बड़ घोटाला...गीत-
सेक्टर C, राजनगर, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मारकंडे सिंह एक गीत सुना रहे हैं, जिसके बोल हैं, ” केकरा से पूछी कुछ बात के बहाना ”|
केकरा से पूछी कुछ बात के बहाना-
कुछ तो जरूर बाटे गड़बड़ घोटाला...
अपने संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
Posted on: May 22, 2022. Tags: ANUPPUR MARKANDE SINGH MP SONG
जयति जय जय माँ सरस्वती...गीत-
प्रतापगढ़, उत्तरप्रदेश से अमित कुमार पटेल एक गीत सुना रहे हैं:
जयति जय जय माँ सरस्वती-
जयति वीणा धारिणी-
जयति पद्मा स्नेह माता-
जयति शुभ वरदायिनी-
जगत का कल्याण करो माँ-
तुम हो विघ्न विनाशिनी-
कमल आसन छोड़ दे माँ...
