वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलता है, 60 साल के सभी वृद्धो को पेंशन दिलाने में मदद करें...
ग्राम-फ़ातिम, पोस्ट-घूमन, थाना-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दिनेश पाल बता रहे हैं कि उनके गाँव में किसी भी वृद्ध को जो 60 साल से ऊपर है, उन्हें पेंशन नहीं मिल रहा है, इस संबंध में उन्होंने पंचायत सचिव के पास आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर सभी 60 वर्ष के आयु के लोगो को वृद्धावस्था पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8827372393. सरपंच@9977278260, सचिव@9685230916. (171162) (AR)
Posted on: Jul 15, 2020. Tags: MP PENSION PROBLEMDINESH PAL REWA SONG VICTIMS REGISTER
मेरे कच्चे मकान में बारिश के दिनों में पूरा पानी भर जाता है, पक्का मकान दिलवाने में मदद करें...
ग्राम+पंचायत-लतियार, ब्लॉक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से नितिन आदिवासी मनोज आदिवासी बता रहे है कि वे बहुत गरीब है कच्चे मकान में रहते है अभी भारी बरसात हो रही है पूरा घर पानी से भरा है, वे चाहते है कि उनके पिताजी के नाम से प्रधानमंत्री आवास मिले कई बार सर्वे होने के बाद भी आवास नहीं मिला | वे आदिवासी लोग बहुत गरीब है खुद से पक्का मकान नहीं बना सकते है | इसलिए उनका कहना है कि लतियार के आदिवासियों का पुनः सर्वे किया जाये | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके आवास दिलवाने का प्रयास करें: संपर्क@7024778026, कलेक्टर@9893775673. (170922) NM
Posted on: Jul 15, 2020. Tags: HOUSE PROBLEM NITIN ADIVASI REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
न रोबा न रोबा दीपक बहिनी हो न...गीत-
दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी एक गीत सुना रही हैं:
मेढवा पर बैठी हैं दीपक बहिनी हो न-
जब हरवा जोतय संपत भईया हो न-
न रोबा न रोबा दीपक बहिनी हो न-
आप एकठे लुगरिया देबऊबे हो न-
जऊन लुगरिया ननद जी का देबई हो न-
अब ओही के सीबय कथरिया अउ हो न-
न रोबा न रोबा दीपक बहिनी हो न... (AR)
Posted on: Jul 13, 2020. Tags: MP RANI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER
पानी की समस्या है, 2 किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं...
ग्राम-मिलौनी, पंचायत-छतैनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से पप्पू देवी और सकुंतला कोल बता रही हैं कि गाँव में पानी की समस्या है, 2 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है जो नल लगा है ख़राब है, जिसके कारण दिक्कत हो रही है, वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9981407609. PHE@7047603066, 9425173278, सेकेट्री@9755289522, सरपंच@9589929646. (171324) (AR)
Posted on: Jul 13, 2020. Tags: MP PROBLEM REWA SONG SUSHAMA DEVI VICTIMS REGISTER WATER
आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...
ग्राम-लोनी, पंचायत-छतैनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुनीता यादव बता रही हैं, उनको आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, कई बार आवेदन दे चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर आवास योजना का लाभ दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9685503046. सचिव@9758289523. (AR)
