गांव में 95 घर की बस्ती है, बिजली नहीं है, हम लोगों को अंधेरे में रहना पड़ता है, कोई नहीं सुनता...

ग्राम पंचायत-मसनारा, ब्लाक-ओडगी, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गाँव के साथी विजेन्द्र सिंह आयाम, ललन सिंह और शिवप्रसाद बता रहे है कि देश आजाद हुए इतने साल हो गए पर उनके गाँव में बिजली नही लगी है 90-95 घर की बस्ती है लोगों को अँधेरे में रहना पड़ता है उसके लिए ग्रामसभा और ग्राम सुराज में लिखित रूप से आवेदन भी किये है तो बोलते हो जायेगा लेकिन आज तक कोई ध्यान नही दे रहे है, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर बिजली लगवाने में मदद करें: बिजली विभाग@9584990954, कलेक्टर@9826443377, सचिव@8225017360. राजेन्द्र प्रसाद@7771828693.

Posted on: Aug 13, 2018. Tags: CG ELECTRICITY LALAN SINGH SHIVPRASAD SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER VIJENDRA SINGH AYAM

जारवा कस रोकत रहब गली, चोरकट कस सगले गडत रहब...बघेलखंडी भाषा में कविता

ग्राम, पोस्ट-पडरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव बघेलखंडी भाषा में एक कविता सुना रहे हैं :
जारवा कस रोकत रहब गली-
चोरकट कस सगले गडत रहब-
अन्याव साहब न अब हमहू-
हम लड़त रहब, हम लड़ते रहब-
हमरे झोपड़ी का टोर उपछ, ऊपर से गली बनौते है-
जहां रहा अबे तक चौराहा, हुआं आपन महल बनौते है...

Posted on: Aug 10, 2018. Tags: BAGHELKHANDI MP RAMESH PRASAD YADAV REWA SONG VICTIMS REGISTER

कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, कश्मीर भारत में रहे...कविता-

ग्राम, पोस्ट-पलडी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव एक कविता सुना रहे हैं :
कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, कश्मीर भारत में रहे-
हमारी बन्दूको में आज भी दम हैं, कश्मीर हमारे हांथ में रहे-
गीदड़ भबकी से हम भगने वाले नही हैं, हम हिन्दुस्तानी मौत से डरने वाले नही हैं-
कल प्रदेश की कलम, आग कहती वतन की कसम-
नवाज शरीफ से जाकर मेरा कोई संदेसा कहे-
कि पाकिस्तान अब अपनी औकात में रहे...

Posted on: Aug 01, 2018. Tags: PRASAD RAMESH SONG VICTIMS REGISTER YADAV

Impact: Our hand pumps got repaired after report on CGnet Swara, thanks...

ग्राम-चौखंडी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जमुना प्रसाद चर्मकार बता रहे हैं कि उनके गाँव में 1 महीने से हैंडपंम्प खराब था, जिसमे करीब 70 लोगो का गुजारा होता था, जो पानी की समस्या से परेशान थे पर अधिकारी बिल्कुल नहीं सुन रहे थे, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में यात्रा के दौरान आये सांथियो से 12 तारिख को रिकॉर्ड कराया, जिसके बाद एक हैंडपंप 13 तारिख और दूसरा 14 तारीख को बन चुका है, अब लोगो को पानी की सुविधा हो चुकी है, वे खुश हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उमकी मदद की : जमुना प्रसाद@9589267957.

Posted on: Jul 30, 2018. Tags: JAMUNA PRASAD SONG VICTIMS REGISTER

मुझे यार अपना न समझो मै तो बड़ा कमीना हूँ...व्यंग्य रचना-

मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से कामता प्रसाद शर्मा व्यंग्य रचना सुना रहे हैं :
मुझे यार अपना न समझो मै तो बड़ा कमीना हूँ-
छल फरेब कर सता सताकर मुश्किल करता जीना हूँ-
मुझे यार अपना न समझो, मन ही मन मै गाली देता ऊपर से मुश्काता हूँ-
अड़ियलपन भीतर से रखता फिर भी शीश झुकता हूँ-
मै गरीब इनसानों का पीता खून पसीना हूँ-
घड़ीयाली आंसू रोता हूँ हांथी सा अड़ जाता हूँ-
कुत्ता बनकर द्वार न छोडूं गदहा सा मै खाता हूँ...

Posted on: Jul 30, 2018. Tags: KAMTA PRASAD SHARMA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »