पेड़ लगाओ जंगल बचाओ और लगाओ बागवानी...गीत-
ग्राम पंचायत-भेलकच्छ, थाना-रमकोला, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीतारानी नेटी एक गीत सुना रही हैं:
पेड़ लगाओ जंगल बचाओ और लगाओ बागवानी-
हरा भरा रही गांव गली हर, शुद्ध, हवा, जल पानी-
आम लगाओ, ईमली लगाओ और लगाओ कटहल-
पेड़ लगाओ जंगल बचाओ और लगाओ बागवानी-
हरा भरा रही गांव गली हर, शुद्ध, हवा, जल पानी...
Posted on: Mar 24, 2019. Tags: CG SITARANI NETI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
कहां जबे गा मोर सोन चिरैया, कहां जाबे, पहाड़ देख के मोर मन लागे...ददरिया गीत-
जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मन्नू लाल एक ददरिया गीत सुना रहे हैं:
कहां जबे, कहां जबे, कहां जबे-
कहां जबे गा मोर सोन चिरैया, कहां जाबे-
पहाड़ देख के मोर मन लागे-
कहां जाबे मोर संगवारी गा-
पानी बरसे झर-झर, झर-झर कहां लुकगे गा-
कहां लुक गे, कहां तै हां लुकबे...
Posted on: Mar 17, 2019. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI DADRIYA MP SONG VICTIMS REGISTER
पीपर पान सकरी, बहेरा पान दोनिया, सिली ले हो...कर्मा गीत-
ग्राम पंचायत-धुराधर, ब्लाक-पुष्पराजगढ़, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मन्नू एक कर्मा गीत सुना रहे हैं:
पीपर पान सकरी, बहेरा पान दोनिया-
सिली ले हो-
लागे हरा प्रीत माया ला जोड़ी दे हो-
खाले अउ पी ले, लईले अउ दई दे...
Posted on: Mar 17, 2019. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI KARMA MP SONG VICTIMS REGISTER
दया मया ला राखे रईहा, दीदी ओ भईया ओ, बाबू हो नोनी हो...ददरिया गीत-
ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी एक छत्तीसगढ़ी ददरिया गीत सुना रहे हैं :
दया मया ला राखे रईहा-
दीदी ओ भईया ओ, बाबू हो नोनी हो-
मया जोरे बर संगी, आये हों सूरजपुर मा-
दया मया ला राखे रईहा...
Posted on: Mar 17, 2019. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI DADRIYA MP SONG VICTIMS REGISTER
अपनी दादा की बागो में जाय करो...दादरा गीत-
जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से मुन्नी बाई एक दादरा गीत सुना रही हैं :
अपनी दादा की बागो में जाय करो-
अपनी मम्मी से गजरा गुहाय करो-
शिव शंकर गले पहनाय करो-
अपनी चाचा के बागो में जाय करो-
अपनी चाची से गजरा गुहाय करो-
