आमचो बस्तर इतलो सुंदर दिन के फले फूले रे...हल्बी गीत
जिला-जगदलपुर, बस्तर (छत्तीसगढ़) से गीता नाग एक पारंपरिक हल्बी गीत सुना रही हैं :
आमचो बस्तर इतलो सुंदर दिन के फले फूले रे-
गुडबा माचर गुनगुने से दिन डोंगरी चो पड़े-
नानो ली वैया-वैया नानो ली वैया-
बैला डीला, बैला डीला, बैला डीला, बैला डीला...
Posted on: Mar 25, 2019. Tags: CG GEETA JAGDALPUR NAAG SONG
मै दिव्यांग हूँ, मेरा नाम राशनकार्ड से निरस्त कर दिया गया है| आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं होती...म
जिला-जबलपुर (मध्यप्रदेश) से सतीश बता रहे हैं| वे भेड़ाघाट वार्ड क्रमांक 2 में रहते हैं, दिव्यांग हैं| उनका नाम राशन कार्ड से निरस्त करा दिया गया है| जब वे अपना नाम राशन कार्ड में जुडवाने के लिये अधिकारी के पास आवेदन करते हैं तो उनको ये बोल कर टाल दिया जाता है कि तुम छात्रावास में रहते हो इसलिए नाम नहीं जोड़ा जाएगा | उनका कहना है कार्यालय में आवेदन स्वीकार किया जाता है लेकिन उस पर कार्य नहीं होता| इसलिए वे सीजीनेट के साथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गये नंबर पर संपर्क कर नाम जुडवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7067396350.
Posted on: Mar 22, 2019. Tags: JABALPUR MP PROBLEM RASHAN CARD SATISH SONG VICTIMS REGISTER
चले आओ, चले आओ, चले आओ...ग़जल-
जबलपुर (मध्यप्रदेश) से शकील एक गज़ल सुना रहे हैं:
चले आओ, चले आओ, चले आओ-
कोई वादा नहीं फिर भी निगाहें राह तकती है-
तुम्हारा वो हँसी चेहरा ये कैसे भूल सकती है-
तुम्हारी एक झलक देखी मगर बेताब हैं ऐसे-
बड़ी प्यारी हमारी चीज कोई खो गई जैसे-
चले आओ, चले आओ, चले आओ...
Posted on: Mar 18, 2019. Tags: JABALPUR MP SHAKIL SONG VICTIMS REGISTER
ये दुनिया भी अजीब है यारो, कुछ अच्छे तो कुछ खराब से मिलते है...पंक्तियाँ-
जबलपुर (मध्यप्रदेश) से सतीस पंक्तिया सुना रहे हैं :
जिंदगी की वो तक़दीर बदल गये-
ऐ जाने वाले मेरी खता तो बता दे क्या थी-
तक़दीर तो मुद्दतो से बदलती है-
ऐ जाने वाले ये बता दे मेरी खता क्या थी-
ये दुनिया भी अजीब है यारो, कुछ अच्छे तो कुछ खराब से मिलते है...
Posted on: Mar 18, 2019. Tags: JABALPUR MP SATISH SONG VICTIMS REGISTER
हर करम अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिए...देश भक्ति गीत-
संजय गांधी वार्ड, जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से गीता नाग एक देश भक्ति गीत सुना रही हैं:
हर करम अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिए-
दिल दिया है, जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए-
तू मेरा कर्मा, तू मेरा धर्मा, तू मेरा अभिमान है-
हम जियेंगे और मरेंगे, ऐ वतन तेरे लिए-
हर करम अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिए...
