वनांचल स्वर: आने वाले पीढ़ी को फल, फूल और शुद्ध हवा मिल सकेगी...

ग्राम-कन्हारपुरी, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से संजय कुमार सोरी बता रहे हैं कि ग्राम मोदे में जब उनका आना हुआ था, तो उस समय पूरा इलाका जंगल था। रोड, पुलिया और टावर जैसा कुछ नही बना था। पूरे गांव का एक ही स्कूल था। वहां रोड बहुत खराब था तो चलना भी बहुत मुश्किल होता था। वह 22 साल से इस गांव में रह रहे हैं। अभी गांवों में बहुत बदलाव आ चुका है और गांव के लोगों ने सोचा कि उनको जंगल की सुरक्षा करना चाहिए। बच्चों को हर पेड़ के बारे में बताते है ताकि आगे चल कर वह लोग भी अपने जंगल की सुरक्षा करें। गांव वाले बच्चों को बीज दिखाते हैं। हर साल बच्चों का ग्रुप बना कर वृक्षारोपण करते हैं और उत्सुकता एवं खुशी से पौधे लगाते हैं। ऐसा करने से उनके आने वाले पीढ़ी को फल, फूल और शुद्ध हवा मिल सकेगी। अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9407602369. (185730) GT

Posted on: Mar 05, 2021. Tags: CG KANKER SANJAY SORI VANANCHAL SWARA

वनांचल स्वर: वनों कि रक्षा में नौनिहालो का योगदान...

ग्राम-मोदे, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) संजय कुमार सोरी बता रहे हैं कि उन्हें इस क्षेत्र में आए हुए 22-23 वर्ष हुए हैं, उस समय यहां सड़क, पूल और जरूरत के संसाधन नही थे। बच्चे कीचड़ पार करके विद्यालय आया करते थे। ये विद्यालय पहले 5वीं तक था, जिसकी वजह से बच्चो को 4-5 किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ता था। गांव वालों ने इस बात को समझ और अधिकारियों से बात करके विद्यालय बनाया गया। शिक्षा के माध्यम से ही बच्चों को पर्यावरण को सुधारने के लिए समझाया जा सकता है। पहले पूर्वज वन को सुरक्षित रखते थे, अब ये जिम्मेदारी हम लोगों पर है और उनसे होते हुए नई पीढ़ी पर। पूर्वजो की वजह से ही वन-औसाधियाँ बची हुई हैं। बच्चे इन बातों को समझ रहें। समितियों की मदद से मिलने वाले बीजों को बच्चो से अवगत करवाया जा रहा है। हम बच्चों के साथ वृक्षारोपण अभियान भी चल रहें हैं।
संपर्क:- 9407602369(RM)

Posted on: Jan 02, 2021. Tags: CG KANKER SANJAY SORI VANANCHAL SWARA

हम लोग लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

संजय पूनम मंडावली साकेत ब्लाक गली नम्बर-2 मकान नम्बर 94 में अपनी परिवार के साथ रहते है, लॉकडाउन के कारण उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है, बहुत परेशान है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि उनको राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@9540982866. (169226)

Posted on: Jun 05, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI SANJAY POONAM SONG VICTIMS REGISTER

हम दोनों ब्लाइंड हैं, काम बंद है, राशन और रेंट देने के लिए भी दिक्कत हो रही है...सहायता करें

संजय कुमार बक्शी नत्थूपुरा, सैनी स्टेशनरी के पास, गली नंबर 6 ,प्रेमनगर , बुराड़ी , दिल्ली 110084 में रहते हैं वे कह रहे हैं हम दोनों पति पत्नी ब्लाइंड हैं लॉकडाउन के कारण काम बंद है अगरबत्ती बनाकर बेचने का काम करते हैं इस वजह से राशन की बहुत परेशानी है सिलिन्डर गेस और रेंट देने के लिए भी दिक्कत हो रही है सहयोग के लिए मैं आशा करता हूँ कृपया हमारी परिस्थिति को समझते हुए राशन और आर्धिक सहायता करें | मेरा मोबाइल नंबर @7703831850 है| (169102) NM

Posted on: Jun 02, 2020. Tags: BAKSHI DELHI BLIND CORONA PROBLEM SANJAY KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

नोएडा : काम बंद हो जाने के कारण मेरा आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब है, खाने को राशन नहीं है, मदद की अपील...

संजय बता रहे है कि वे जिला-औरैया उत्तरप्रदेश के रहने वाले है, अभी वे नोएडा गौतम बुद्ध नगर हल्द्वानी मोड़ सेक्टर 88 के पास अपने परिवार के साथ रहते है, परिवार में 4 लोग है | लॉकडाउन में फंसे है, काम बंद हो जाने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब है, उनके पास खाने को राशन नहीं है, बहुत परेशान है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : सपर्क नम्बर@8860383214. (168755)

Posted on: May 29, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP SANJAY SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »