किसान स्वर : खेत में गहरी जुताई करने के फायदे
जिला-झाबुआ (मध्यप्रदेश) से संदीप बैरागी गहरी जुताई के फायेदे बता रहे है, गर्मी में सब लोग नए फसल की तैयारी में जुटे है तो आप लोग अपने खेतो में गहराई जुताई करवाए, मतलब कम से कम 6 इंच से ज्यादा जुताई जिससे ऊपर की मिटटी नीचे चली जाए और नीचे की मिटटी ऊपर आ जाए उससे फायदा ये होगा कि फसलो को नुकसान पहुँचाने वाले खरपतवार के बीज मर जायेंगे और फसलो को नुकसान पहुंचाने वाले हानिकारक कीट पतंग के लार्वा, बीज आदि सभी समाप्त हो जायेंगे चूँकि अभी गर्मी में जो तापमान है वो 45 डिग्री के पास जा रहा है, इससे उनको समाप्त करने में मदद मिलेगी | संदीप बैरागी@ 8878723923.
Posted on: Jun 05, 2018. Tags: SANDEEP BAIRAGI SONG VICTIMS REGISTER
गर्मी के दिनों में अपने घर के बाहर पानी का डब्बा रखे जिससे पशु -पक्षियों को पानी मिल सके...
जिला-झाबुआ (मध्यप्रदेश) से संदीप बैरागी बता रहे है कि हमें आज अपने पर्यावरण एवं हमारे खेत, जमीन को बचाने के लिए पशु पक्षी से भी स्नेह रखना जरुरी है, गर्मी के दिनों में पशु पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना चाहिए| घर के बाहर पानी का डब्बा या ऐसी चीज़ रखे जिससे पक्षियों को पानी मिल सके एवं खेत में भी इस तरह की व्यवस्था करना चाहिए, गर्मी के दिनों में कई जंगली पशु पक्षी पानी नही मिलने के कारण मर जाते है. जो हमारे पर्यावरण के लिए भी ठीक नही है, हमें पर्यावरण एवं खेती की जमीन को बचाना है तो गर्मियों के दिनों में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना चाहिए. संदीप बैरागी@8878723923
Posted on: May 23, 2018. Tags: SANDEEP BAIRAGI SONG VICTIMS REGISTER
भजमन राम सिया राम सिया, जिसने जन्म दिया राम सिया राम सिया...गीत
ग्राम पंचायत-करोंदामुढ़ा, ब्लॉक-भैयाथान , जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से संदीप कुशवाह साथी तामेश्वर से एक गीत सुन रहे है:
भजमन राम सिया राम सिया, जिसने जन्म दिया राम सिया राम सिया-
धनुष वहीं धनुष वाले वहीं, धनुष को चलाने वाले वहीं-
चक्र वहीं चक्र वाले वहीं, चक्र चलाने वाले वहीं-
डमरू वहीं डमरू वाले वहीं, डमरू को बजाने वाले वहीं-
भजमन राम सिया राम सिया, जीसने जन्म दिया राम सिया राम सिया...
Posted on: Apr 14, 2018. Tags: SANDEEP KUSHWAH SONG VICTIMS REGISTER
नदिया ना पीए कभी अपना जल, वृक्ष ना खाए कभी अपना फल...गीत
ग्राम-करोंदामोढ़ा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से संदीप कुशवाह एक गीत तामेश्वर कुशवाह से सुन रहे है:
नदिया ना पीए कभी अपना जल, वृक्ष ना खाए कभी अपना फल-
अपने तन को मन को धन को, देश को दे दे दान रे-
वो सच्चा इंसान रे, वो सच्चा इंसान रे-
नदिया ना पीए कभी अपना जल, वृक्ष ना खाए कभी अपना फल-
चाहे मिले रोटी बासी चाहे मिले, कुटिया ख़ाली-
वो सच्चा इंसान रे, वो सच्चा इंसान रे...
Posted on: Apr 11, 2018. Tags: SANDEEP KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER
I'm blind, need handpump near my house, Officers not helping, pls call them...
Sandeep Patel is calling from Nidhi village in Mangawan tahsil of Rewa district of Madhya Pradesh. He says he is blind and whenever he goes to fetch water he often falls down in some ditch. He had spoken to local MLA who has promised to dig a hand pump next to his house but local administration is not listening. He says as per law they should dig the hand pump. You are requested to call the MLA@9203006264 to help this student of Rewa blind school. For more Sandeep@9589781121
