नीले सियार की कहानी: सीख : हमें किसी को अंधेरे में या धोखे में नही रखना चाहिए
एक दिन एक सियार घूमते-घूमते गाँव में एक धोबी के घर में घुस गया| उसी समय धोबी टब में नील घोलकर रखा था सियार उसी टब में गिर गया और डर कर तेजी से भागा, भागते-भागते सियार नदी के पास पंहुचा| खुद को पानी में देखकर उसे आश्चर्य हुआ क्योंकि उसका रंग बदल गया था| फिर वह वापस जंगल चला गया| जंगल में घूमते-फिरते उसे शेर की खाल मिली वो खाल को पहनकर खुद को जंगल का राजा बताने लगा और सभी जानवरों पे रौब झाड़ने लगा तभी जानवरों के झुण्ड में बैठा एक बूढा लोमड़ी उसे पहचान लिया और हुवा-हुवा की आवाज लगाने लगा, ये आवाज सुनकर वह सियार भी आवाज लगाने लगा जिससे सच्चाई सामने आ गई और सियार मारा गया| इससे सीख मिलती है कि हमें किसी को अंधेरे में या धोखे में नही रखना चाहिए |
Posted on: Mar 08, 2018. Tags: KANHIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
Today's news from newspapers in Gondi : 9th March 2018 -
नई दिल्ली : आधार लिंक की 31 मार्च की समयसीमा बढ़ा सकता है – नईदुनिया – झारखंड : अब गांवों के विकास के लिए बनेंगी आदिवासी व ग्राम विकास समितियां – दैनिक भास्कर – सुकमा। छत्तीसगढ़: माओवादियों ने लिया बदला, 3 बस समेत 6 वाहन फूंके, एक की हत्या भी की – नईदुनिया – छत्तीसगढ़ : आदिवासी समस्याओं पर हो नजर – नेशनल दस्तक-
Posted on: Mar 08, 2018. Tags: GONDI NEWS RAMESH KUNJAM
वनांचल स्वर : ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने का घरेलू उपाय
मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी. गाँधी ब्लड प्रेसर नियंत्रण करने का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, जो व्यक्ति ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हैं वे लहसुन की एक पुटिया अर्थात लहसुन की एक कली और 1 चम्मच शहद मिलाकर सुबह खाली पेट चबाकर खाएं उसके बाद गुनगुना पानी पीयें, दवा सेवन के बाद 1 घंटे तक कुछ भी ना खाएं प्रतिदिन सुबह-शाम दवा सेवन करने पर ब्लड प्रेशर नियंत्रित हो सकता है, इस रोग से पीड़ित व्यक्ति नमक का सेवन कम करें, तेल, मसाला, मिर्च, गरिष्ठ भोजन का सेवन कम करे, सुबह शाम नियमित 30 मिनट तक टहलने का प्रयास करें, समय-समय पर चेकअप कराते रहें | वैद्य एच.डी. गाँधी@9111061399.
Posted on: Mar 08, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
कोन दिग ले आये मोर जटाधारी जोगिया रे मोर सुवा...सुवा गीत
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडिहारी एक सुवा गीत सुना रही हैं :
कोन दिग ले आये मोर जटाधारी जोगिया रे मोर सुवा-
उत्तर दिग ले आये जटाधारी जोगिया रे सुवा ना-
पूरब दिग मा जाए ना-
जोगिया ले दैदा रो बैसी गोहडीला रे सुवा ना-
छाड दीही धरम दुवा-
बैसी गोहडीला बैनी तोर घर भरे जाए-
मै नई छाड़ो धरम दुवा...
Posted on: Mar 08, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADIHARI SONG VICTIMS REGISTER
कहता हूँ मैं तुझसे ये प्रार्थना, महिमा से तेरी तू इस जगह को भर...धर्म गीत
ग्राम-कुटरू, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से सुमन आर.के. एक धर्मगीत सुना रही हैं:
हो तो रिश्तो ते आ रा आराधना-
कहता हूँ मैं तुझसे ये प्रार्थना-
महिमा से तेरी तू इस जगह को भर-
जो भी तू चाहे तू यहाँ पर कर-
हाले हाले लूइया, होले हा ले लूइया
करुणा सा तेरी ये दिन दिखाता हैं-
ढाल बनकर मेरी मुझे बचाता हैं-
जब मैं पुकारूं तू दौड़े आता है...
जब मैं गिरू तू मुझे उठाता है...
