जब बन ही गया बहनों का संगठन, इसको मजबूत करने का वादा करो...संगठन गीत-

ग्राम-महाराजगंज, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से उमा सिंह एक संगठन गीत सुना रही हैं :
जब बन ही गया बहनों का संगठन-
इसको मजबूत करने का वादा करो-
चार दिन की सहेली, सहेली नहीं-
उम्र भर साथ देने का वादा करो-
औरतों के सवालो पर आकार कभी-
खूब चर्चा चलाने का वादा करें...

Posted on: Mar 16, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SONG UMA SINGH VICTIMS REGISTER

मौसी मौसी लेट इस योर लिटिल बी हाऊसी...कविता-

ग्राम-तिरकुंडा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मंगेश कुमार यादव एक कविता सुना रहे हैं :
मौसी मौसी लेट इस योर लिटिल बी हाऊसी-
गेट इट द डोर, अंडर द फ्लोर-
सैड मौसी मौसी-
में आई कम इन टू योर हाऊसी-
मौसी मौसी लेट इस योर लिटिल बी हाऊसी...

Posted on: Mar 16, 2019. Tags: BALRAMPUR CG MANGESH KUMAR YADAV POEM SONG VICTIMS REGISTER

जागो-जागो महादेव हो जगदा महादेव...शिव चर्चा भजन-

ग्राम-मडमा, पोस्ट-कृष्णा नगर, धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी मीना यादव एक शिव चर्चा भजन सुना रही हैं:
जागो-जागो महादेव हो जगदा महादेव-
मेरे गुरु महादेव, महादेव, महादेव-
अदि देव महादेव, अदि गुरु महादेव-
जगत गुरु महादेव, सतगुरु महादेव-
अदि शक्ति महादेव, मेरे गुरु महादेव...

Posted on: Mar 16, 2019. Tags: BALRAMPUR CG MINA YADAV SONG VICTIMS REGISTER

हांथी आया झूम के धरती माँ को चूम के...बाल कविता-

जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लालू एक बाल कविता सुना रहे हैं:
हांथी आया झूम के धरती माँ को चूम के-
टांगे उसकी मोटी है, आंखे उसकी छोटी है-
लम्बे पत्ती खाती है, लम्बे सूड हिलाती है-
सूपा जैसे उसके कान, देखो देखो उसकी शान...

Posted on: Mar 15, 2019. Tags: BALRAMPUR CG LALU POEM SONG VICTIMS REGISTER

impact : साल भर पहले नहानी रूम बनवाया था, लागत का पैसा नहीं मिल रहा था, सीजीनेट साथियों के मदद से मिल गया..

ग्राम-भरदा, पोस्ट-कोटया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामसिंह टेकाम बता रहे हैं, कि उन्होंने अधिकारियों के कहने पर नल के पास स्वयं लागत लगाकर नहानी रूम बनवाया था, जिसमे करीब 15 हजार रुपए लगे थे, एक साल हो चुके थे, लेकिन उनका लागत का पैसा अधिकारियों द्वारा नही दिया जा रहा हैं, उहोने कई बार अधिकारियों के पास अपनी बात को रखा, लेकिन अधिकारी घुमा रहे थे | तब उन्होंने 5 महीने पहले अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| 1 महीना पहले उनको लागत का पैसा मिल गया है| इसलिए वे सीजीनेट साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : रामसिंह टेकाम@7974130992.

Posted on: Mar 15, 2019. Tags: CG IMPACT STORY PRATAPPUR RAMSINGH TEKAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »