ये भारत देश हमारा है हमे प्राणो से प्यारा है... राष्ट्रीय गीत

दिव्या योगी, जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश से एक राष्ट्रीय गीत सुना रहे हैं:
मेरा प्यारा हिन्दुस्तान हो इसपे बार बार क़ुरबान,
ये भारत देश हमारा है हमे प्राणो से प्यारा है,
जय हो भारत माँ जय हो भारत माँ,
इसकी धारा पे बहती गंगा मैया,
यहां पर आए राम और कृष्णा कन्हैया,
हुए सभ्यता शुरू यहा पे रचे वेद पुराण,
ये भारत देश हमारा है हमे प्राणो से प्यारा है...

Posted on: Oct 09, 2022. Tags: ANUPPUR MP RASHTRIYA SONG

गांव में रोड नहीं होने के कारण लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती हैं कृपया मदद करें

मोहन सिंह राठौर, ग्राम पंचायत दादरी, ब्लाक करकेली, जिला उमरिया मध्यप्रदेश से बता रहे हैं उनके गांव में रोड की समस्या है लगभग 1 साल हो गया बरसात के दिनों में रास्ते में पानी भर जाता है लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत में आवेदन दिए थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए सीसीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं। की दिए गए नंबर पर बात करके गांव में रोड बनाने में मदद करें अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर8750268096.

Posted on: Oct 08, 2022. Tags: KARKELI MP PROBLEM ROAD UMARIYA

Impact:सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् हैंडपंप बन गया...

ग्राम पंचायत-केलाउर, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मासों सोडी बता रहे हैं गाँव में एक ही हैण्डपंप होने के बजह से बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा था| उनको अधिकतर गर्मी के दिनों में बहुत ही समस्या होती थी | फिर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये कुछ दिन के बाद हैण्डपंप बन गया| जिससें सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों बात पर हैंडपंप बनवाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं| संपर्क नंबर@8815791630.

Posted on: Oct 07, 2022. Tags: BASTAR CG IMPACT KELAUUR

IMPACT: सीजीनेट में शिकायत किए। कुछ दिनों के बाद स्वास्थ केंद्र बन गया है। अभी लोगों को दूर जाना नहीं प

दिनेश कुमार बघेल, कुआकुंडा बेवीपारा, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा छत्तिसगढ़ से बता रहे हैं उनके गांव में स्वास्थ केंद्र नहीं बना था लोगों को आने जाने में बहुत दूर जाना पड़ता है। और कई बार उन्होंने स्वास्थ केंद्र के लिए आवेदन किए लेकिन नहीं हुआ था। फिर उन्होंने सीजीनेट में शिकायत किए। कुछ दिनों के बाद स्वास्थ केंद्र बन गया है। अभी लोगों को दूर जाना नहीं पड़ता है। इसलिए सीजीनेट के साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8319749977.

Posted on: Oct 07, 2022. Tags: CG DANTEWADA IMPACT

IMPACT: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् समस्या का समाधान हो गया...

हर्सलाल महतो, ग्राम पंचायत-सुरियो, ब्लाक-चन्द्रपुरा, जिला-बोकारो (झारखंड) से बता रहे हैं उनके मई महीनें से राशन नहीं मिला था| नहीं मिलने के कारण बहुत परेशानी होता था| कई बार सचिव सरपंच को शिकायत किये थे| लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ था| फिर उन्होंने सीजीनेट में संदेश रिकार्ड किया था। संदेश रिकार्ड करने के एक महीने के अंदर राशन मिल गया। वे सीजीनेट के साथियों, जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को धन्यवाद कह रहे हैं।

Posted on: Oct 07, 2022. Tags: BOKARO CHANDRAPURA IMPACT JHARKHAND

« View Newer Reports

View Older Reports »