मैंने आजतक अपने खेत में रासायनिक खाद, कीटनाशक नहीं डाला क्योंकि मिला नहीं: बैगा किसान...

ग्राम पंचायत-ठाड़पतरा, तहसील-गोरैला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में मोहन यादव किसानों से चर्चा कर रहे है, उनके साथ जुड़े है सुखलाल जो वर्षों से जैविक पद्धति से खेती किसानी कर रहे है इन्होने आज तक अपने खेत में कभी भी उपज बढ़ाने के लिए जहरीली दवाइयों, खाद, केमिकल का इस्तेमाल नही किया क्योंकि उनको किसी ने ये सब नहीं दिया। वे कहते हैं कि कोई उनको यह सब देगा तो वे भी उपयोग करेंगे। खेती में अरहर, मक्का, धान आदि की खेती करते है. वे खाद और कीटनाशक के दुष्परिणाम के बारे में नहीं जानते हैं. वे कहते हैं कि गाँव में अभी कुछ किसान केमिकल डालते है लेकिन सुखलाल ने अभी तक नही डाला है वो अभी जैविक पद्धति खेती से ही कर रहे हैं | मोहन यादव@8602008777

Posted on: Aug 07, 2017. Tags: MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में आज तक बिजली नहीं है, शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं, कृपया मदद करें...

ग्राम-कमली कला (सेमीटोला), पंचायत-पंडरीपानी, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट यात्रा से मोहन यादव के साथ में इन्द्रकली है जो बता रही है कि इनके गाँव सेमीटोला में 16 घर है और वहां आज भी बिजली नहीं है जिसके कारण बच्चो की पढाई नहीं हो पाती है, अंधरे में रहना पड़ रहा है, सांप बिच्छु काटने का डर लगा रहता है इसके लिए इन्होंने लिखित आवेदन दिए है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि इन अधिकारीयों को फोन करके दबाव बनाये ताकि इनके सेमीटोला में बिजली लग सके | विद्युत् विभाग@9425584542. मोहन यादव@7247273251.

Posted on: Aug 06, 2017. Tags: MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER

किसान स्वर: हम बगैर रसायन के जैविक खेती करते हैं पर हमें उसका उचित दाम नहीं मिल पाता...

ग्राम-कोटमी खुर्द, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) सीजीनेट वाइसबुक यात्रा से मोहन यादव साथ में किसान शिवकुमार, रामायण सिंह, अंजोर सिंह है जो बता है कि यहाँ आज भी जैविक खाद का उपयोग कर कृषि करते हैं ये देशी धान की खेती करते हैं आज भी प्राकृतिक साधनों को उपयोग कर खेती करते है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है जबकि रासायनिक खाद से खेती से प्राप्त उपज हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता, इसके बाद भी इनको अपने उपज का सही दाम नहीं मिलता ये अपील कर रहे हैं कि अपनी मेहनत का सही दाम मिले साथ ही यदि कोई इनका उचित मूल्य दे तो ये अपना उपज देना चाहेंगे इस तरह आज भी इन किसानो ने इस व्यवस्था को बचाए रखा है |

Posted on: Jun 15, 2017. Tags: MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER

आदिवासी महिला पंच से बातचीत...

ग्राम पंचायत-बेलपत, तहसील-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट वोइसबुक यात्रा से मोहन यादव के साथ में आज शांति कँवर हैं जो एक आदिवासी महिला पंच होने के अपने अनुभव बाँट रही हैं वे बता रही हैं कि लोग उनकी बात ध्यान से सुनते हैं वे गाँव में सड़क न होने के लिए पंचायत में आवेदन करती है, अस्पताल न होने के लिए इन्होने आवेदन किया और इसके अलावा जो भी और शौच के लिए शौचालय का प्रयोग तथा इसकी साफ़-सफाई न करने पर होने वाली बीमारियों के बारे में भी समय-समय पर लोगों को अवगत कराती रहती है इसके अलावा इनका एक स्वयं सहायता समूह है जिसमें भी ये दलिया आदि का निर्माण करती है ये अपने गावं में सरहानीय काम कर रही है | मोहन यादव@8435886099

Posted on: Jun 12, 2017. Tags: MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER

दोना पत्तल से ग्रामीणों को रोज़गार मिलता है, यह स्वास्थ्य के लिए बेहतर है और पर्यावरण बचता है...

ग्राम-डोंगरीटोला, पंचायत-खुटा, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में मोहन यादव एक ग्रामीण महिला से दोने-पत्ते के बारे में बात कर रहे हैं कुछ समय पहले सरई पत्ते से बनाये जाने वाले पत्तल-दोने आज पता नहीं किस कोने में छुप गए हैं इसका मुख्य कारण है प्लास्टिक का ज्यादा उपयोग जिसके चलते आज काफी ग्रामीण लोगों के रोजगार भी चला गया है ,पर्यावरण को कोई हानि नहीं थी लोग शुद्धता के साथ भोजन करते थे लेकिन आज सीधे विपरीत हो रहा है जिसके कारण आज लोग बीमार होते हैं पर्यावरण दूषित होता जा रहा है इसलिए साथी सभी से अपील कर रहे हैं कि इस प्रथा को पुनः स्थापित किया जाए ताकि ग्रामीणों को रोजगार के रूप में एक काम मिल सके लोग शुद्धता के साथ रह सके | मोहन@8435886099

Posted on: Jun 12, 2017. Tags: MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »