हमारें गांव में रोड की बहुत समस्या, बरसात में आधा किलोमीटर दूर तक कीचड़ हो जाता है...

सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम पंचायत-कडिया, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) में है वहां से वासोंदेवी, संगीता, बाबूलाल मरकाम, भिटो देवी, और राजकुमारी बता रहे है कि उनकें गांव में वार्ड क्रमांक एक में रोड की बहुत समस्या है आधा किलोमीटर दूर तक कीचड़ हो जाता है आने जाने में बहुत दिक्कत होता है,उसके लिए उन्होंने सरपंच को मौखिक रूप से बोला गया था लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे है| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में अधिकारियो से बात करके रोड बनवाने में मदद करें: C.E.O.@9416360411, कलेक्टर@9425253580.संपर्क राजकुमारी@9669314298.

Posted on: Jun 23, 2018. Tags: SONG VASODEVI SANGEETA RAJKUMARI BALRAMPUR VICTIMS REGISTER

हम लोगो का राशन कार्ड नहीं बन रहा, उसके कारण बच्चो का स्कूल एडमिशन नहीं हो रहा...

ग्राम पंचयात-कड़िया, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सीता कुमारी और दयादेवी बता रहे हैं कि वे लोग वार्ड क्रमांक 8 में रहते हैं ऐसे 5 परिवार है जिनका राशन कार्ड नही बन रहा है, आवेदन करने पर अधिकारी कहते हैं नही बनेगा, राशन कार्ड नही होने से उन्हें राशन नही मिल पाता सांथ ही बच्चो का स्कूल प्रवेश दिलाने में भी दिक्कत होती है, इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियो से बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें: कलेक्टर@9425253580, C.E.O.@9416360411. संपर्क नंबर@7440822783.

Posted on: Jun 19, 2018. Tags: SEETA KUMARI DAYADEVI SONG VICTIMS REGISTER

राधा खड़े मधुबन में, हंसे मन मन में, कृष्ण घर जाना है...भक्ति गीत-

ग्राम-रामनगर, पोस्ट-महेवा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी शांति एक भक्ति गीत सुना रही हैं :
राधा खड़े मधुबन में, हंसे मन मन में-
कृष्ण घर जाना है-
राधा के कानो में कुण्डल भी सोहे-
कुण्डल पहनाके विधा कर दों, फूलों से झोली भर दों-
कृष्ण घर जाना है-
राधा के आँखों में काजल भी सोहे...

Posted on: Jun 17, 2018. Tags: KUMARI SHANTI SONG VICTIMS REGISTER

हुआ सबेरा चिड़िया बोले, बच्चो ने तब आँखे खोले...बाल कविता-

जिला-चंदौली (उत्तरप्रदेश) से कृष्णा कुमारी बाल कविता सुना रही हैं :
हुआ सबेरा चिड़िया बोले, बच्चो ने तब आँखे खोले-
अच्छे बच्चे मंजन कर, मंजन कर-कर मुंह को धोते-
मुंह को धोकर कुल्ला करते, कुल्ला कर-कर रोज नहाते-
रोज नहाकर खाना खाते, खाना खाकर पढ़ने जाते-
हमारी चिड़िया रानी तिनका लाकर महल बनाये-
ऊँची डाली पर लटकाये, खेतो से फिर दाना लाये-
नदियों से भर पानी लाती, तुझको दूर न जाने देते...

Posted on: Jun 08, 2018. Tags: KRISHNA KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

मंद-मंद पवन मुझे रुजगु लाये, छोटा सा मन मेरा ठुमक-ठुमक नाचे...गीत

ग्राम-कर्कटा, पोस्ट-जोगा, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अंजली कुमारी एक गीत सुना रही है:
मंद-मंद पवन मुझे रुजगु लाये, छोटा सा मन मेरा ठुमक-ठुमक नाचे-
आसमा को देखू तो का नज़र आये, चंदा, तारा, तारे नज़र आये-
धरती को देखू तो का नज़र आये, मिट्टी घास, घास नज़र आये-
मंद-मंद पवन मुझे रुजगु लाये, छोटा सा मन मेरा ठुमक-ठुमक नाचे-
पानी को देखू तो का नज़र आये, मछली पानी, पानी नज़र आये-
मंद-मंद पवन मुझे रुजगु लाये, छोटा सा मन मेरा ठुमक-ठुमक नाचे...

Posted on: May 21, 2018. Tags: ANJALI KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »