यायो अब मेल रहत होले...कुडुक गीत-

ग्राम पंचायत-रामपुर, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से जुगनी खलखो, खलोरा खलखो, विष्णु तिग्गा, फुलजंसिया खलखो, बरजलिया खलखो एक कुडुक भाषा में एक गीत सुना रहे हैं:
यायो अब मेल रहत होले-
एड पग मै एका नगल तब ओ-
एडपा ना मै एका नागल बेली सो-
एडपा ना मै एका नगद बेद तो-
गाँव गन्नो मेल रहत होले...

Posted on: Jun 05, 2019. Tags: ANKIT PADWAR CHAINPUR GUMLA JHARKHAND SONG VICTIMS REGISTER

योजना के तहत कुआ खुदाया था, अभी तक उसे बनाने का मटेरियल नहीं दिया गया...मदद की अपील-

ग्राम-छोटा गुंटिया, विकासखण्ड-खुटपानी, जिला-वेस्ट सिंहभूम (झारखण्ड) से बुम्बी कन्डेब्रू बता रहे हैं| उन्होंने मनरेगा के तहत एक कुआ खुदाया था| खुदाई का काम पूरा हो चुका है| लेकिन अभी तक उसे बनाने का मटेरियल नहीं दिया गया है| उन्होंने उस संबंध में अधिकरियों के पास कई बार आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| BDO@9431767392, मुखिया@5701159556, सचिव@9931259399. संपर्क नंबर@7366921670.

Posted on: Jun 01, 2019. Tags: BUMBI KANDEBRU JHARKHAND PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WEST SINGHBHUM

स्वास्थ्य स्वर : पेट में गैस हो जाने पर उसके रोकथाम हेतु घरेलू उपचार...

ग्राम-घोंघा, थाना-बोड्ला, जिला-कबीरधाम( छत्तीसगढ़) से वैद्द्य भगत राम लांझी पेट में गैस हो जाने पर उसके रोकथाम हेतु घरेलू उपचार बता रहे हैं: 100ग्राम अलसी और 50 ग्राम अजवाइन को अलग-अलग बर्तन में रखकर अच्छी तरह से भुन दें और दोनों को मिलाकर खल बट्टा से पीसकर चूर्ण बनाकर गुड मिला लेवें | फिर इसके छोटे-छोटे गोली बनाकर दिन दो बार मरीज को खाने से कम से कम 15 दिनों के अन्दर लाभ प्राप्त होगा| यह प्रयोग सभी अपने घरों में आसानी से कर सकते हैं | अधिक जानकारी के लिए वैद्द्य भगत राम लांझी@7389964276.

Posted on: May 22, 2019. Tags: BHAGATRAM LANJHI BODLA CG HEALTH KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थय स्वर: दाद,खाज,खुजली के घरेलू उपचार...

ग्राम-घोंघा, थाना-बोड्ला, जिला-कबीरधाम, (छतीसगढ़) से भगत राम लांझी दाद-खुजली के घरेलू उपचार बता रहे हैं: 5-6 इमली के बीज निकालकर उसके चूर्ण बना लें, उसके बाद नीबू के रस में मिलाकर पेस्ट बनाकर, खुजली वाले स्थान को हल्के हाथ से खुजलाकर लगातार दिन में 4-5 बार लगाने से आराम मिलता है, यह प्रयोग सभी अपने घर में कर सकते हैं, बिना कोई धन खर्च किये |भगत राम लांझी@7389964276.

Posted on: May 18, 2019. Tags: BHAGATRAM LANJHI BODLA CG HEALTH KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

माँ संवेदना है, भावना है, अहसास है... कविता-

ग्राम-नवादा, विकासखण्ड-सिमरिया, जिला-चतरा (झारखण्ड) से राजू राणा एक कविता सुना रहे हैं :
माँ संवेदना है, भावना है, अहसास है-
माँ जीवन के फूले में खुशबू का वास है-
माँ रोते हुए बच्चे का खुशनुमा पलना है-
माँ मरुस्थल में नदी या मीठा सा झरना है-
माँ लोरी है, गीत है, प्यारी सी थाप है-
माँ पूजा की थाली है, मंत्रो की जाप है...

Posted on: May 12, 2019. Tags: CHATRA JHARKHAND POEM RAJU RANA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »