नेत्रहीन हूँ, शौचालय नहीं है, शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है, खेत में गिर पड़ता हूँ, कृपया मदद करें...
दाड़ीटोला, ग्राम पोस्ट बिकरी, रामपुर नैकिन, जिला- सीधी (मध्यप्रदेश) से छोटू साकेत अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं | वह एक नेत्रहीन व्यक्ति हैं | उनके यहाँ शौचालय की व्यवस्था नहीं है, जिसकी वजह से उन्हें खेतों मैदानों में शौच के लिए जाना पड़ता है, लेकिन नेत्रहीन होने की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है | उन्हें सरकार द्वारा लॉकडाउन में मिलने वाले 1000 रुपये की सहायता राशि भी नहीं मिली है और न ही उन्हें शौचालय निर्माण के लिए पंचायत व शासन से किसी तरह की मदद मिली है | इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद मांग रहे हैं ताकि उनके लिए शौचालय का निर्माण हो सके:संपर्क@6232807913. (169876) NP
Posted on: Jun 17, 2020. Tags: CHHOTU SAKET TOILET PROBLEM SIDHI MP
मोर गाँव में आबे ओ, पूछत मोर नाम ला आबे न...छत्तीसगढ़ी प्रेम गीत-
सुन्दर प्रसाद बनावल जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से एक स्वरचित छत्तीसगढ़ी प्रेम गीत सुना रहे हैं :
मोर गाँव में आबे ओ-
पूछत मोर नाम ला आबे न-
रैथों करोंदा टोला-
बांधा तीर माँ रानी-
नाम हे सुन्दर परसाद-
नाम हे सुन्दर परसाद-
मोर गाँव में आबे ओ-
पूछत मोर नाम ला आबे न...
Posted on: Jun 17, 2020. Tags: ANUPPUR MP CHHATTIGARHI SONG SUNDAR PRASAD VICTIMS REGISTER
भाटा केरा के वजा, आलू बरी मुनगा के झोर...छत्तीसगढ़ी कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक छत्तीसगढ़ी कविता सुना रहे हैं:
भाटा केरा के वजा-
आलू बरी मुनगा के झोर-
बूढी दाई बुढा बाबा-
खोजथे मुनगा ला चिचोर-
दांत नई आय एकोठन-
मुनगा भाजी घलो कैसे खाहीं... (AR)
Posted on: Jun 16, 2020. Tags: CG CHHATTISGARHI KANHAIYALAL PADIYARI POEM SONG VICTIMS REGISTER
दृष्टिबाधित विद्यार्थी हूँ, सरकारी मदद नहीं आई है, लॉकडाउन में खाने पीने की बहुत दिक्कत हो रही है..
ग्राम भीतरी, थाना रामपुरा नैकिन, जिला सीधी (मध्यप्रदेश) से छोटू साकेत जो शत प्रतिशत दृष्टि बाधित हैं वे बता रहे हैं कि विकलांग पेंशन अभी तक नही मिला है इस समय मै नेत्रहीन विद्द्यालय रीवा में पढाई करता हूँ कक्षा 10 वीं में था इस साल 11 वीं में पढाई करूँगा इस समय खर्चा के लिए पैसों की आवश्यकता है. लॉकडाउन लगने के कारण कही नही जा पा रहे है खाने पीने की बहुत दिक्कत हो रही है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है इस सन्देश को सरकारी कर्मचारियों तक अवगत करा के विकलांग पेंशन दिलाने में सहयोग करें. संपर्क@6232807913. RK
Posted on: Jun 16, 2020. Tags: CHHOTU SATEK CORONA PROBLEM REWA MP SIDHI SONG VICTIMS REGISTER
कसम से तोर सुरता घरी घरी मोला सताये...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-कुमली, पंचायत-गढ़बेंगाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से खरसुराम बघेल एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
कसम से तोर सुरता घरी घरी मोला सताये-
किवासी रे मन मा बोलत रहे-
नैना तरस जाये-
स्टाइल के काना गोकी तोर वाला रे-
सुन के दिल धड़के मोर वाला रे-
घरी घरी मोला बईही बनाये...
