लोग दिखाते तो अच्छे हस्ती वाले हैं, पर उनका क्रियाकलाप इतना घटिया होता है...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
लोग दिखाते तो अच्छे हस्ती वाले हैं-
पर उनका क्रियाकलाप इतना घटिया होता है-
कि छोटे बच्चे भी हँसने लगते हैं-
बात इतनी ऊँची-ऊँची करते हैं कि-
कोई सीमा नहीं होता, पर करते कुछ नही...
Posted on: Apr 14, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हर करम अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिए...देश भक्ति गीत-
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक गीत सुना रहे हैं :
मेरा कर्मा तू, मेरा धर्मा तू-
तेरा सब कुछ मैं, मेरा सब कुछ तू-
हर करम अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिए-
दिल दिया है जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए-
तू मेरा कर्मा, तू मेरा धर्मा, तू मेरा अभिमान है...
Posted on: Apr 14, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
पूरे गांव की मौसी के यहाँ कोई काम हो...कविता-
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया एक कविता सुना रहे हैं :
पूरे गांव की मौसी के यहाँ कोई काम हो-
सबके यहां पहुंचकर काम में हाथ बटाती है-
मेहंदी लगाना हो या कि बीमार की सेवा करनी हो-
सबसे आगे रहती है-
वह कौन थी कहां से आई थी-
कोई नहीं जनता था, कि वह कहां रहती है...
Posted on: Apr 14, 2019. Tags: CG KAILASH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
ऊपर पहाड़ नीचे कंकर हे शिव गुरु...शिव भजन-
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक शिव भजन सुना रहे हैं :
ऊपर पहाड़ नीचे कंकर हे शिव गुरु-
कैसे करी तोर पूजा-
जलवा चढ़ावे तो बड़ा दर लागे-
जलवा बा मछली के जूठा है शिव गुरु-
कैसे करी तोर पूजा-
फुलवा चढ़ाये तो बड़ा डर लागे-
फुलवा बा मखियां की जूठा है शिव गुरु...
Posted on: Apr 14, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
केकर धाम पुरे गाय के गोबर मईया, अंगना लिपावल दाई...गीत-
ग्राम-मडमा, पोस्ट-कृष्णा नगर, जिला- बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अर्जुन यादव एक गीत सुना रहे हैं :
केकर धाम पुरे गाय के गोबर मईया-
अंगना लिपावई दाई-
गज मोती चौका पुरावल हो माई-
सुन महारानी दाई केखर ध्वजा फहरावई हो माई-
सुन महारानी दाई केखर ध्वजा फहरावई हो माई...
