वर्षा आती पानी लाती, धरती हरी भरी हो जाती...कविता-

ग्राम-सुरसा जिराक, पोस्ट-काला बरती, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदरसाय एक कविता सुना रहे हैं :
वर्षा आती पानी लाती, धरती हरी भरी हो जाती-
खुश हो जाते सभी किसान-
खेतो में लहराता धान-
पका धान दीपावली आती-
खूब सर्दियाँ ठण्ड खिलाती-
स्वेटर पहने तापे आग...

Posted on: Apr 06, 2019. Tags: BALRAMPUR CG CHANDAR SAI POEM SONG VICTIMS REGISTER

केकर गांव माता केकर बजाओं दाई, हे दाई केकर लेहों परनाम हो माई...सेवा गीत-

ग्राम-कोटराही, पोस्ट-तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अमर कुमार पोर्ते एक सेवा गीत सुना रहे हैं :
केकर गांव माता केकर बजाओं दाई-
हे दाई केकर लेहों परनाम हो माई-
सेवा ला ले ले न रैनी मोर-
हे दाई केकर लेहों परनाम हो माई-
रामा के गांव माता लक्ष्मन बजवों दाई-
ऐ दाई बूढी माई के लेहों परनाम हो माई...

Posted on: Apr 05, 2019. Tags: AMAR KUMAR PORTE BALRAMPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

अरे दुनिया में समय नाके हो रे मनवा, आ फिर जाना होगा...गीत-

ग्राम-सुरसा जिराक, पोस्ट-काला बरती, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदरसाय एक गीत सुना रहे हैं :
अरे दुनिया में समय नाके हो रे मनवा-
आ फिर जाना होगा-
मन के सिंग रावा येही दुनिया-
अरे दुनिया में समय नाके हो रे मनवा-
आ फिर जाना होगा-
मन के सिंग रावा येही दुनिया...

Posted on: Apr 05, 2019. Tags: BALRAMPUR CG CHANDAR SAI SONG VICTIMS REGISTER

impact : 2017 में रोजगार गारंटी योजना में काम किये थे| काम का पैसा मिल गया...धन्यवाद-

ग्राम पंचायत-इंदरपुर, ब्लाक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रमनसाय बता रहे हैं| 2017 में रोजगार गारंटी योजना के तहत उनकी पत्नी ने काम किया था| जिसका 36 दिनों का पैसा नहीं मिला था| जिसके लिये उन्होंने सचिव, सरपंच के पास आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने 2018 में अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया| जिसके बाद 2019 में चार महीना पहले उनको मजदूरी का पैसा मिल गया| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारीयों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की : रमनसाय@7440474685.

Posted on: Apr 04, 2019. Tags: CG IMPACT STORY RAMANSAI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

झुलिया मा झूले मोर संबलपुर समलाई...देवी भजन-

खुटनपारा, ग्राम पंचायत-शारदापुर, पोस्ट-सुलसुली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मिहीलाल एक देवी भजन सुना रहे हैं :
झुलिया मा झूले मोर संबलपुर समलाई-
गोदना गोडवे मोर डोंगरगढ़ बमलाई-
लाली चुनर ओढ़ आई रे दाई-
सरगुजा ले मोर महामाई रे दाई-
झुलिया मा झूले मोर संबलपुर समलाई-
गोदना गोडवे मोर डोंगरगढ़ बमलाई...

Posted on: Apr 04, 2019. Tags: BALRAMPUR CG MIHILAL SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »