स्वास्थ्य स्वर : चेहरे के पिम्पल्स एवं झाइयो के लिए घरेलु देशी नुस्खा-

जिला-टीकमगढ़ मध्यप्रदेश से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय आज हम लोगो को चेहरे के पिम्पल्स एवं झाइयो के लिए एक घरेलु देशी नुस्खा बता रहे है कि कच्चा दूध ले लेवे उसमे चने की दाल को डाल देवे सुबह से शाम तक डली रहेगी अगर आपको शाम को लगाना है | अगर आप सुबह लगाना चाहते हो तो रात को कच्चे दूध में चने की दाल डाल देवे तो आप उसको सुबह लगा सकते है | उसके लिए करना क्या है जब आप चने की दाल को दूध में डालेंगे तो दाल पूल जायेगी | दूध से दाल को निकाल लेवे और दूध को हटा देवे और दाल को अच्छी तरह से पीसना है | पिसते समय अंदाज से दो चुटकी हल्दी का चूर्ण मिला लेना है और उसी समय नीबू का रस भी मिला लीजियेगा अच्छा पेस्ट बन जायेगा चेहरे के ऊपर 15 से 20 मिनट तक लेप कर लेवे इससे जो झाइयाँ है पिम्पल्स है इसके आलावा भी कलर का निखार होगा नेचुरल कलर उभर आएगा इसको 8 से 10 दिन तक लगाना है | अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9519520931.

Posted on: Jul 16, 2020. Tags: HEALTH RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGADH MP VICTIMS REGISTER

रघुराई वन को निकल चले गा रघुराई...गीत-

ग्राम-सरई, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुनवा रहे हैं:
रघुराई वन को निकल चले गा रघुराई-
भीतर रोवय माता कौसिल्या बाहर भरत भाई-
आगे आगे राम चलत हैं पीछे लक्षमण भाई-
रघुराई वन को निकल चले गा रघुराई... (AR)

Posted on: Jul 16, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

नन्हे मुन्ने बच्चे आओ चले...मसीह गीत-

ग्राम+पंचायत-सुरेशपुर ठेलुपारा, थाना+तहसील-पथलगाँव, जिला-जशपुर छत्तीसगढ़ से
कुमारी शशिकला तिग्गा एक मसीह गीत सुना रही है:
नन्हे मुन्ने बच्चे आओ चले-
प्यारे मसीह से हम बाते करें-
मिलके चले मिलके चले-
प्यार से बुलाता हे इशु हमे-
गाते बजाते उछलते चले-
प्यार से बुलाता हे इशु हमे...

Posted on: Jul 16, 2020. Tags: HINDI SONG JASHPUR CG KUMARI SHASHIKAL TIGGA SONG VICTIMS REGISTER

वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलता है, 60 साल के सभी वृद्धो को पेंशन दिलाने में मदद करें...

ग्राम-फ़ातिम, पोस्ट-घूमन, थाना-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दिनेश पाल बता रहे हैं कि उनके गाँव में किसी भी वृद्ध को जो 60 साल से ऊपर है, उन्हें पेंशन नहीं मिल रहा है, इस संबंध में उन्होंने पंचायत सचिव के पास आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर सभी 60 वर्ष के आयु के लोगो को वृद्धावस्था पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8827372393. सरपंच@9977278260, सचिव@9685230916. (171162) (AR)

Posted on: Jul 15, 2020. Tags: MP PENSION PROBLEMDINESH PAL REWA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पथरी बीमारी को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय पथरी बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, भुट्टे के बालो को इकठ्ठा कर 400 ग्राम पानी में पकायें, जब 100 ग्राम पानी बचे तो उसका सेवन करें, लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी लेकर नुस्खा उपयोग कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jul 15, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »