सच्ची आराधना करना प्रभू जी, तू मुझको सिखला...गीत-
ग्राम-पंचायत-उड़नदुगा, ब्लाक-बैकुंठपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पूनम देवांगन एक गीत सुना रही हैं:
आराधना करना प्रभु की-
तू मुझको सिखला-
प्रार्थना में होकर इसो ते करना-
तू मुझको सिखला-
सच्ची आराधना करना प्रभू जी-
तू मुझको सिखला... (AR)
Posted on: Jul 13, 2020. Tags: CG KORIYA PUNAM DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
मछली जल की रानी है...गीत-
कंतारिया पारा, ग्राम-लालपुर, पंचायत-बेलबाहर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से चंद्रिका उदय एक कविता सुना रहे हैं:
मछली जल की रानी है-
जीवन उसका पानी है-
हाथ लगाओ डर जायेगी-
बाहर निकालो मर जायेगी... (AR)
Posted on: Jul 12, 2020. Tags: CG CHANDRIKA UDAY KORIYA POEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : अमलतास का औषधीय उपयोग-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल अमलतास का औषधीय प्रयोग बता रहे हैं, शरीर में पीत्त बढ़ जाने पर अमलतास के गूदे का काढ़ा बनाकर इमली का गूदा मिला लें, उसके बाद प्रातः काल सेवन करें, ऐसा करने से पित्त की समस्या में लाभ हो सकता है, कफ़ की समस्या होने पर इसमे निसोध का चूर्ण मिलाकर सेवन कर सकते हैं, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Jul 12, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बालो के सफेद होने की समस्या का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल बालो के
असमय सफेद होने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, त्रिफला चूर्ण लेकर भांगरा या भृंगराज के रस में मिलाकर सुखा लें, उसके बाद प्रतिदिन प्रातः काल डेढ़ ग्राम सेवन करने से लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर पूरी जानकारी लेकर नुस्खा उपयोग कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Jul 12, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : अनिद्रा या नींद न आने की समस्या का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल अनिद्रा या नींद न आने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अनार के ताजे पत्ते को 20 ग्राम लेकर 400 ग्राम पानी में उबालें जब 100 ग्राम पानी बच जाये तब उसमे गर्म दूध मिलाकर सेवन करें, ऐसा करने से लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
