जगमग दीया जल उठे द्वार-द्वार चमकी दिवाली...गीत

विवेक कुमार अहिरवार, ग्राम सरईमाल, पोस्ट-चांदवानी, जिला-डिंडोरी (म.प्र.) से एक गीत सुना रहे है:
जगमग दीया जल उठे-
द्वार-द्वार चमकी दिवाली-
खीर बतासा बांट रहे है-
अम्मा सबको भर-भर थाली-
झूम-झूम के हँसते गाते-
दौड़-दौडकर दीप जलाते-
सबको फुलजड़ी खिलौने-
बच्चे बाजारों से लाते...

Posted on: Feb 11, 2018. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VIVEK KUMAR AHIRWAR

जिन्दगी का एक और वर्ष कम हो चला...रचना

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार नए वर्ष की बधाई देते हुए संतोना भारती की एक रचना सुना रहे हैं:
जिन्दगी का एक और वर्ष कम हो चला-
कुछ पुरानी यादें पीछे छोड़ चला-
कुछ ख्वाइशें दिल में रह जाती है-
कुछ बिन मांगे मिल जाती हैं-
कुछ छोड़ कर चले गये-
कुछ नये जुड़ेंगे इस सफर में-
कुछ मुझसे बहुत खफा हैं-
कुछ मुझसे बहुत खुश हैं-
कुछ मुझे मिल के भूल गये-
कुछ मुझे आज भी याद करते हैं-
कुछ शायद अनजान हैं-
कुछ बहुत परेशान हैं-
कुछ को मेरा इंतजार हैं-
कुछ का मुझे इंतजार है-
कुछ सही है कुछ गलत भी है-
कोई गलती तो माफ कीजिये-
कुछ अच्छा लगे तो याद कीजिये...

Posted on: Feb 10, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

सिंहासन हिल उठे राजवंशों ने भृकुटी तानी थी...कविता

जिला डिंडोरी मध्यप्रदेश से संतोष कुमार अहिरवार एक कविता सुना रहे हैं :
सिंहासन हिल उठे राजवंशों ने भृकुटी तानी थी – बूढ़े भारत में आई फिर से नयी जवानी थी – गुमी हुई आज़ादी की कीमत सबने पहचानी थी – दूर फिरंगी को करने की सबने मन में ठानी थी – चमक उठी सन सत्तावन में, वह तलवार पुरानी थी – बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी – खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी...

Posted on: Feb 09, 2018. Tags: SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

भैया-भैया सुना-सुना साहब जी...छत्तीसगढ़ी में सीजीनेट गीत

विष्णु कुमार भैना ग्राम-नेवरी नवापारा, थाना-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट के बारे में चातीसगढ़ी भाषा में एक गीत सुना रहे हैं:
भैया-भैया सुना-सुना साहब जी-
देखा न कोन आये है नेवारी गांव मा-
और बतावथे सीजीनेट के बारे मा-
अरें आ गए है सीजीनेट देखा-
करा तुम शिकायत गा...

Posted on: Feb 09, 2018. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VISHNU KUMAR BHAINA

मन मोर गाए हो श्यामा बजावत वीड़ा...गीत

संजय कुमार कुशवाहा ग्राम-करौंदिहा, धरम सुरलीपारा, तहसील-वाड्रफ नगर,
जिला-बलरामपुर, रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) से एक गीत सुना रहे हैं :
मन मोर गाए हो श्यामा बजावत वीड़ा – हरे कृष्णा बजावत बीड़ा – मन मोर गाए हो श्यामा बजावत वीड़ा – हरे कृष्णा बजावत बीड़ा...

Posted on: Feb 07, 2018. Tags: SANJAY KUMAR KUSWAHA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »