ईशु अपन प्यार हमर लगिन, क्रूस में चढ़ी के दिखाले...गीत-
ग्राम-जिनवार, पंचायत-पर्रा, तहसील-राजपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक गीत सुना रही हैं :
ईशु अपन प्यार हमर लगिन, क्रूस में चढ़ी के दिखाले-
स्वर्ग के छोड़ ईशु धरती में आ दे-
पापी मनवा के अपन बना ले-
ईशु अपन प्यार हमर लगिन, क्रूस में चढ़ी के दिखाले...
Posted on: Jun 13, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SANDHYA KHALKHO SONG VICTIMS REGISTER
छोड़े के होई ये सुंदर काया के...मसीह गीत-
ग्राम-जिनवार, पंचायत-पर्रा, तहसील-राजपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक गीत सुना रही हैं :
छोड़े के होई ये सुंदर काया के-
भूल के होही ये सुंदर माया के-
पहे लागिन मनवा रे जाईन ले-
ईशु के दिन अपन दे दे-
पहे लागिन मनवा रे भुईच ल-
हंस के दिन अपन देई दे...
Posted on: Jun 13, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SANDHYA KHALKHO SONG VICTIMS REGISTER
Impact : 40 साल से गांव में पानी की समस्या थी, अब हल हो गई है-
बिलईडांड, पंचायत-सेमरदर्री, तहसील-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से राम प्रसाद बता रहे हैं कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 1 में 40 साल से पीने के पानी का बहुत समस्या थी, बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती थी| वे नाला से पानी लाते थे| उन्होंने अधिकारियों के पास कई बार आवेदन किये| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में 20 जून 2018 को रिकॉर्ड किया जिसके बाद 15 दिन में उनकी समस्या हल हो गई| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| राम प्रसाद@9399103258.
Posted on: Jun 12, 2019. Tags: BILASPUR CG IMPACT STORY RAM PRASAD SONG VICTIMS REGISTER
एके ठौने महेरवा के, पडालोमे नेगें...बघेली लोक गीत-
ग्राम, पोस्ट-उलही खुर्द, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश कुमार गुप्ता एक बघेली लोक गीत सुना रहे हैं इसे शादी के अवसर पर गाते हैं:
एके ठौने महेरवा के, पडालोमे नेगें-
बेलरस रेमे हो-
एके समरसु पिया से चले जाये-
ससुर का बड़ा दुःख हो-
एके ठौने महेरवा के, पडालोमे नेगें...
Posted on: Jun 12, 2019. Tags: MP RAMESH GUPTA REWA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गैस की समस्या का घरेलू उपचार-
ग्राम-घोंघा, थाना-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भगत राम लांजित गैस की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| 100 ग्राम अलसी और 30 ग्राम अजवाइन को लेकर भून लें| उसके बाद पीसकर बारीक पाउडर बना लें, और उसमे काला नमक डाल दें| अलसी के तेल में मिलाकर छोटे-छोटे दाने जैसा बना लें| उसके बाद चने के आटे में मिलाकर सेवन करें| सुबह-शाम सेवन करने से लाभ हो सकता है| संबंधित जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : भगत राम लांजित@7389964276.
