सड़क बनवाने के लिए कई बार आवेदन किया गया कोई सुनवाई नही.... कृपया मदद करे-
ग्राम-उर्लादोसापल्ली, पंचायत-कृष्णासागर, तहसील-भूर्गमपाड, जिला-भद्रादी कोठगुडम (तेलंगाना) से पद्दम राजू बता रहे है सड़क की समस्या हम काफ़ी सालों से यहाँ रह रहे हैं लेकिन अभी तक हमारे गाँव में तेलंगाना सरकार सड़क नहीं बनाये इसलिए आने-जाने बहुत दिक्कतो का सामना करना पढ़ता है. इससे कही ज्यादा बारिस के समय में परेशानी होती है इस समस्या को अधिकारियों के पास कई बार आवेदन किया गया लेकिन कोई सुनावाई नहीं किये इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अपील की अपील कर रहे हैं. सरपंच@9989546904. संपर्क@9440638508.
Posted on: Sep 25, 2019. Tags: NARENDRA PODIYAM PROBLEM TELANGANA
प्राथना गीत : भगवान ये तेरी लीला को, कोई क्या जाने कोई क्या जाने-
भोला बघेल छत्तीसगढ़ जिला बस्तर के अलग-अलग स्थानों में आये दिन पुलिस एंव नक्सलवाद मुडभेड होना जहाँ कुसुर-बेकुसूर लोग मारा जाने की खबर सुर्खियों में पढने को मिलता है जिसे इस देश विदेश के लिए अच्छाई का प्रतिक नही माना जा रहा है. इसी संदर्भ में शांति के लिए प्राथना सुना रहा है:
भगवान ये तेरी लीला को, कोई क्या जाने कोई क्या जाने-
भगवान दया करुणा बरसाओ, हम इंसानों सद्बुद्धि दो-
जीवन दिया है हम सबों को, कोई भी माने भी या ना माने-
जैसा कर्मा हम करते दुनिया में, वैसा ही फल हमे मिलता है-
तू ऊपर वाला प्यारा पिता, धरती ये हमारी माता है-
जब-जब पाप होता दुनिया में, तू धर्मं पिताओं भेजा है-
सर्दी गर्मी, बरसात यह बनाया, जीवन धरती पर तूने बसाया-
भगवान ये तेरी लीला को कोई क्या जाने कोई क्या जाने...
Posted on: Sep 25, 2019. Tags: BASTAR BHOLA BAGHEL CG SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गठिया वात रोग ठीक करने का घरेलु उपचार...
प्रयाग बिहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़ ) से वैद्य एच डी गाँधी गठिया वात रोग को ठीक करने का तेल बनाने का घरेलु विधि एंव प्रयोग बता रहे हैं. केवो कंद 250 ग्राम, लहसुन 250ग्राम, मेथी 250 ग्राम, बजुर गांठ 250 ग्राम इन सब को कूट पीस कर दरदरा चूर्ण बना ले और 2 लीटर सरसों के तेल में मिलाकर पका लें और ठंडा होने पर 20 ग्राम पीपरमेंट मिला लें और मालिस करें इससे आराम मिल सकता है इस विषय पर अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Sep 25, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
भजन : दर्शन करे बर हा, गढ़िहा मा जाबों दर्शन करे बर हा...
ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट एक भजन सुना रहा है:
दर्शन करे बर हा, गढ़िहा मा जाबों दर्शन करे बर हा-
वह बिराजे पंचों पांडवा सुन्दर मूर्ति बनाये-
वह बिराजे शेरवा के दाई, लाली ध्वजा फहराए-
महिमा गाए बर हो, गढ़िहा मा जाबों महिमा गाए बर हा-
वह बिराजे सिध्द-मून बाबा, अग्नि दुनी जलाये-
वह बिराजे ठाकुर बाबा, सदा झंडा फहराए-
सुता चढ़ाये बर हो, गढ़िहा मा जाबों दर्शन करे बर हा...
Posted on: Sep 25, 2019. Tags: ANUPPUR LALLU KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER
Impact : सीजीनेट स्वर में 2017 को संदेश रिकॉर्ड कराने के बाद स्कालरशिप मिल गया-
ग्राम-मग्डौर, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रत्नेश साहू बता रहा है की स्कालरशिप से संबधित अधिकारियों कई बार बोलने पर नही दिला रहे थे | जिसे 2017 में स्कालरशिप नही मिलने की समस्या सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये थे जो इस समय स्कालरशिप मिल गया है. इसलिये वे संबंधित अधिकारियों और सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं. जिनकी मदद से समस्या हल हो गयी | संपर्क नंबर@7898732376.
